गुरुग्रामः सात साल के बच्चे की बेरहमी से हत्या, तेजधार हथियार से गला रेता

हत्या की यह सनसनीखेज वारदात गुरुग्राम के सेक्टर 43 की है. जहां प्लाट नंबर 549 में बन रही एक इमारत से मासूम बच्चे का शव बरामद किया गया है. आरोपी की पहचान मनीराम के रूप में हुई है, जो उसी निर्माणाधीन बिल्डिंग में काम करता था.

Advertisement
पुलिस ने सर्विलांस के जरिए आरोपी मनीराम को पकड़ लिया (फोटो- तनसीम) पुलिस ने सर्विलांस के जरिए आरोपी मनीराम को पकड़ लिया (फोटो- तनसीम)

तनसीम हैदर / परवेज़ सागर

  • गुरुग्राम,
  • 02 जुलाई 2020,
  • अपडेटेड 8:03 PM IST

  • निर्माणाधीन इमारत से मिली बच्चे की लाश
  • कत्ल के बाद मौके से फरार हो गया कातिल
दिल्ली से सटे हरियाणा के गुरुग्राम में एक सात साल के मासूम बच्चे का गला रेत कर उसकी हत्या कर दी गई. बच्चे की खून से सनी लाश एक निर्माणाधीन इमारत से बरामद हुई. पुलिस ने शव कब्जे में लेकर कातिल की तलाश शुरू कर दी है. बताया जा रहा है कि कातिल कोई और नहीं बल्कि उसी इमारत में काम करने वाला एक मजदूर है.

Advertisement

हत्या की यह सनसनीखेज वारदात गुरुग्राम के सेक्टर 43 की है. जहां प्लाट नंबर 549 में बन रही एक इमारत से मासूम बच्चे का शव बरामद किया गया है. आरोपी की पहचान मनीराम के रूप में हुई है, जो उसी निर्माणाधीन बिल्डिंग में काम करता था. 7 साल के साहिल नामक मासूम की हत्या करने के बाद आरोपी मनीराम मौके से फरार हो गया.

पुलिस ने इस संबंध में हत्या का मामला दर्ज कर लिया. इसी दौरान पुलिस को तफ्तीश में पता चला कि आरोपी मनीराम का मृतक बच्चे के घरवालों के साथ झगड़ा हुआ था. इसी बात का बदला लेने के लिए आरोपी ने मासूम साहिल की हत्या कर दी.

गुरुग्राम पुलिस मौके पर जाकर मामले की तफ्तीश कर रही थी. पुलिस ने आरोपी मनीराम का फोन सर्विलांस पर लगा दिया. और कुछ घंटे बाद ही कातिल को गिरफ्तार कर लिया गया. मासूम के घर वाले उसकी मौत से बेहाल हैं. वो कातिल को सख्त से सख्त सजा दिए जाने की मांग कर रहे हैं.

Advertisement

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »