राजस्थान के रास्ते गुजरात जा रही 5 करोड़ की शराब जब्त

14 दिसंबर को गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए दूसरे चरण का मतदान होना है. जब्त की शराब से साफ हो गया है कि दूसरे चरण के मतदान से पहले वोटरों को लुभाने के लिए शराब का जखीरा गुजरात पहुंचाया जा रहा है.

Advertisement
3 दिन में 5 करोड़ की शराब जब्त 3 दिन में 5 करोड़ की शराब जब्त

शरत कुमार / आशुतोष कुमार मौर्य

  • जयपुर,
  • 12 दिसंबर 2017,
  • अपडेटेड 10:06 AM IST

गुजरात में लंबे समय से शराब पर पाबंदी है, लेकिन यहां चल रहे विधानसभा चुनाव के दौरान शराब के इस्तेमाल की कलई खुल गई है. पिछले तीन दिन के अंदर राजस्थान से गुजरात जा रही 5 करोड़ रुपये की शराब पकड़ी गई है.

गुजरात जा रही यह शराब राजस्थान में बांसवाड़ा, डूंगरपुर, सिरोही, बाड़मेर और धौलपुर में पकड़ी गई. पुलिस ने बताया कि बीते तीन दिनों के भीतर जब्त की गई शराब की कीमत पांच करोड़ रुपये से ज्यादा है.

Advertisement

गौरतलब है कि 14 दिसंबर को गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए दूसरे चरण का मतदान होना है. जब्त की शराब से साफ हो गया है कि दूसरे चरण के मतदान से पहले वोटरों को लुभाने के लिए शराब का जखीरा गुजरात पहुंचाया जा रहा है.

राजस्थान की धौलपुर पुलिस ने NH-3 पर देर रात नाकाबंदी कर शराब से भरे हुए दो ट्रक पकड़े. पुलिस ने दोनों ट्रकों से करीब 2 करोड़ रुपये की शराब की 2.5 हजार पेटियां जब्त की हैं. ये जब्त की गई शराब हिमाचल प्रदेश और पंजाब में बनी हुई है.

गौरतलब है कि गुजरात में अवैध तरीके से शराब की आपूर्ति करने के लिए से होकर गुजरने वाला मार्ग हमेशा से शराब माफियाओं का पसंदीदा रहा है. लेकिन गुजरात चुनाव के मद्देनजर इस रूट पर कड़ी नाकेबंदी की गई है, जिसके चलते आए दिन शराब जब्त हो रहे हैं.

Advertisement

पुलिस के मुताबिक हिमाचल प्रदेश और पंजाब में निर्मित विभिन्न ब्रांड की शराब तस्करी कर गुजरात चुनाव के लिए जा रही थी. यह कार्यवाही धौलपुर पुलिस की अबतक की सबसे बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है.

जिला पुलीस अधीक्षक राजेश सिंह ने बताया कि देर रात मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ ट्रक आ रहे हैं, जिनमें अवैध शराब भरी हुई हैं. सूचना मिलते ही हमने NH-3 पर सुबह 3 से 3.30 बजे के करीब नाकेबंदी करवा दी.

उन्होंने बताया कि पहले एक ट्रक पकड़ा गया और उसके 15-20 मिनट बाद ही अवैध शराब ले जा रहा दूसरा ट्रक भी पकड़ लिया गया. दोनों ट्रकों में भारी मात्रा में अवैध शराब भरी हुई थी. एक ड्राइवर को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही हैं, जबकि एक ड्राइवर ट्रक छोड़ कर भाग गया. उन्होंने बताया कि फरार ड्राइवर की भी तलाश की जा रही है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »