गुड़गांवः गर्लफ्रेंड का जन्मदिन मनाने गए युवक की गोली मारकर हत्या

गुड़गांव में अपनी गर्लफ्रेंड का जन्मदिन मनाने आए एक युवक की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई. युवक पर हमला उस वक्त किया गया, जब वह अपनी कार से बाहर निकल रहा था. उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई. युवक को चार गोली लगी. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

Advertisement
पुलिस मामले की छानबीन कर रही है पुलिस मामले की छानबीन कर रही है

परवेज़ सागर / हिमांशु मिश्रा

  • गुडगांव,
  • 16 मार्च 2017,
  • अपडेटेड 11:51 PM IST

गुड़गांव में अपनी गर्लफ्रेंड का जन्मदिन मनाने आए एक युवक की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई. युवक पर हमला उस वक्त किया गया, जब वह अपनी कार से बाहर निकल रहा था. उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई. युवक को चार गोली लगी. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

हत्या की यह सनसनीखेज वारदात गुड़गांव के पालम विहार की है. दिल्ली निवासी 27 वर्षीय राहुल अपनी गर्लफ्रेंड का बर्थडे मनाने के लिए पालम विहार इलाके में आया था. जैसे ही वह अपनी कार से बाहर निकला, वहां पहले से घात लगाए बैठे चार-पांच युवकों ने उस पर ताबडतोड़ फायरिंग कर दी. इस दौरान राहुल को चार गोली लगी.

Advertisement

हमलावर घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए. राहुल को घायलावस्था में नागरिक हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घरवालों की शिाकायत पर पुलिस ने अज्ञात हमालवरों के खिलाफ का मामला दर्ज कर लिया है. अब आरोपियों की तलाश की जा रही है.

गुड़गांव पहुंचे राहुल के परिजन काफी सदमे में हैं. परिजनों की माने तो राहुल की गांव में किसी से भी कोई रंजिश नहीं थी. उसे वहां बुलाकर शिकार बनाया गया है. राहुल अलीपुर में ही अपनी फेक्ट्री चला रहा था और किसी लड़की के बुलाने पर ही वह गुड़गांव आया था.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »