दिल्लीः निर्माणाधीन बिल्डिंग में युवती से रेप, दो गिरफ्तार

राजधानी दिल्ली की एक निर्माणाधीन बिल्डिंग में 19 साल की एक लड़की से रेप का मामला सामने आया है. पीड़िता का अस्पताल में इलाज जारी है. पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

Advertisement
बहाने से बुलाकर किया युवती का रेप बहाने से बुलाकर किया युवती का रेप

अनुज मिश्रा

  • नई दिल्ली,
  • 09 जून 2017,
  • अपडेटेड 1:21 PM IST

राजधानी दिल्ली में 19 साल की एक लड़की के साथ रेप का मामला सामने आया है. पीड़िता का अस्पताल में इलाज जारी है. पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

घटना पश्चिमी दिल्ली के नारायण इलाके की है. मिली जानकारी के मुताबिक, इलाके की एक में कंस्ट्रक्शन का काम चल रहा है. गुरुवार दोपहर बतौर लेबर काम कर रहे कासिम और रहमान ने महिला सहकर्मी को किसी बहाने से ऊपरी मंजिल पर बुलाया.

Advertisement

इसके बाद कासिम ने युवती के साथ रेप किया. पीड़िता को मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी देकर दोनों आरोपी वहां से फरार हो गए. पीड़िता को ऐसी हालत में देख वहां मौजूद लोगों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया और उसके पिता को सूचित किया.

अस्पताल में पीड़िता ने आपबीती बताई. रेप की बात सुनते ही पीड़ित परिजनों के होश उड़ गए. परिजनों ने फौरन पुलिस को इसकी सूचना दी. पीड़िता के बयान और मेडिकल रिपोर्ट में होने के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »