प्रयागराज में एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

हत्या की असली वजह का खुलासा नहीं हो पाया है. पुलिस को घटना की सूचना दी गई. जिसके बाद उन्होंने मौके पर पहुंचकर लाश को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. फिलहाल पुलिस सभी एंगल से जांच कर रही है.

Advertisement
प्रयागराज में एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या (प्रतीकात्मक फोटो) प्रयागराज में एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या (प्रतीकात्मक फोटो)

शिवेंद्र श्रीवास्तव

  • प्रयागराज,
  • 03 जुलाई 2020,
  • अपडेटेड 5:19 PM IST

  • एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या
  • खून से लथपथ मिला था शव

प्रयागराज के होलागढ़ में चार लोगों की हत्या की घटना से इलाके में सनसनी मच गई है. यह घटना होलागढ़ थाना क्षेत्र के देवापुर इलाके का है. जहां एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या कर दी गई. चारों का शव खून से लथपथ मिला था. जिसके बाद इलाके में हंगामा मच गया. हालांकि अभी हत्या की असली वजह का खुलासा नहीं हो पाया है. पुलिस को घटना की सूचना दी गई. जिसके बाद उन्होंने मौके पर पहुंचकर लाश को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है.

Advertisement

फिलहाल पुलिस सभी एंगल से जांच कर रही है. पुलिस को शक है कि ये हत्या किसी आपसी रंजिश की वजह से की गई है.

अलीगढ़ में इनामी बदमाश ढेर

अलीगढ़ में यमुना एक्सप्रेस वे पर वाहनों की लूट करने वाले एक गैंग के साथ नोएडा एसटीएफ की मुठभेड़ हुई. इस मुठभेड़ में एसटीएफ ने बदमाश बबूल को ढेर कर दिया, जिसपर करीब 57 हजार रुपये का इनाम था. बबूल मूल रूप से हरियाणा का रहने वाला था.

जानकारी के मुताबिक, STF की नोएडा यूनिट को यह इनपुट मिला था कि जिस तरह अक्तूबर 2019 में यमुना एक्सप्रेस-वे पर वाहनों से लूट व एक महिला से दुष्कर्म की घटना हुई थी. उसी अंदाज में फिर से वही गैंग लूट की प्लानिंग कर रहा है. गैंग लगातार ठिकाने बदल रहा था, इसी इनपुट के आधार पर एक्सप्रेस-वे से लगने वाले सभी जिलों की पुलिस को अलर्ट कर दिया गया.

Advertisement

रात करीब 12:30 बजे एक्सप्रेस-वे पर मथुरा की ओर गांव तिरपन के आसपास बदमाशों से मुठभेड़ हो गई. दोनों ओर से फायरिंग हुई, जिसमें एक बदमाश के सिर में गोली लग गई. देर रात घायल बदमाश को सीएचसी टप्पल और फिर जिला मुख्यालय लाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »