फरीदाबाद: रेत चुराने गए दोस्त आपस में भिड़े, कर दी हत्या

रोहित अपने दोस्तों के साथ यमुना किनारे रेत चोरी करने गया था. लेकिन चोरी के दौरान उनका आपस में किसी बात को लेकर विवाद हो गया. विवाद इतना बढ़ा कि बाकी के तीन दोस्तों ने पीट-पीट कर उसकी हत्या कर दी.

Advertisement
भैंस बुग्गी लेकर गया था रेत चुराने, यमुना किनारे मिला शव भैंस बुग्गी लेकर गया था रेत चुराने, यमुना किनारे मिला शव

तनसीम हैदर / आशुतोष कुमार मौर्य

  • फरीदाबाद,
  • 19 दिसंबर 2017,
  • अपडेटेड 6:11 PM IST

फरीदाबाद से चोरी में शामिल दोस्तों के आपसी विवाद के बाद एक दोस्त की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. मृतक के परिजनों की शिकायत पर पुलिस तीन लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है.

पुलिस की मानें तो मृतक रोहित अपने तीन अन्य दोस्तों के साथ रेत चोरी को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद उसके दोस्तों ने ही उसकी हत्या कर दी.

Advertisement

मंगलवार को तड़के छायंसा गांव के रहने वाले 22 वर्षीय रोहित का शव यमुना नदी के किनारे पड़ा मिला. पुलिस ने बताया कि मृतक के शरीर पर खासकर मिले हैं, जिससे युवक की हत्या की आशंका जताई जा रही है.

पुलिस के मुताबिक मृतक रोहित अपने दोस्तों के साथ यमुना किनारे रेत चोरी करने गया था. लेकिन चोरी के दौरान उनका आपस में किसी बात को लेकर विवाद हो गया.

दोस्तों के बीच विवाद इतना बढ़ा कि बाकी के तीन दोस्तों ने पीट-पीट कर रोहित को मौत के घाट उतार दिया. इसके बाद रोहित के दोस्तों ने उसकी लाश वहीं यमुना नदी के किनारे फेंक दी और फरार हो गए.

मृतक के परिजनों ने बताया कि मृतक देर शाम अपने घर से यमुना रेती लेने के लिए अपनी भैंसा-बुग्गी लेकर निकला था. जब काफी देर तक वह वापस नहीं आया तो परिजनों ने आस-पास खोजबीन शुरू की. लेकिन युवक का कहीं कोई पता नहीं चला.

Advertisement

परिजनों ने बताया कि सुबह गांव के ही कुछ लोगों ने उन्हें मृतक रोहित का शव छांयसा में यमुना किनारे पड़े होने की बात बताई. मृतक के परिजनों ने करने की आशंका जाहिर करते हुए नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है.

फिलहाल पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए 3 लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर केस की छानबीन शुरू कर दी है. अब तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »