फरीदाबाद: तेज रफ्तार और नशे के कॉकटेल ने ले ली एक जान

फरीदाबाद के बाटा रेलवे स्टेशन के पास बेकाबू बोलेरो ने पहले कई रेहड़ियों को टक्कर मारी और फिर एक साईकिल सवार को रौंद दिया. वाहन चालक अपने साथियों के साथ मौके से फरार हो गया.

Advertisement
एक्सीडेंट के बाद सभी आरोपी फरार हो गए हैं एक्सीडेंट के बाद सभी आरोपी फरार हो गए हैं

अनुज मिश्रा

  • नई दिल्ली,
  • 06 जनवरी 2019,
  • अपडेटेड 1:49 AM IST

फरीदाबाद में तेज रफ्तार एक बोलेरो ने सड़क किनारे खड़ी कई रेहड़ियों को टक्कर मारी है. साथ ही एक साइकिल सवार को कुचलकर मौत के घाट उतार दिया. घटना के बाद आरोपी और उसके साथ बैठे साथी मौके से फरार हो गए. बताया जा रहा है कि गाड़ी में मौजूद सभी लोग नशे में धुत थे. फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज करके चालक की तलाश शुरू कर दी है.

Advertisement

बाटा रेलवे स्टेशन के पास एक बेकाबू बोलेरो चालक ने एक के बाद एक सड़क किनारे खड़ी कई रेहड़ियों को टक्कर मारते हुए एक साइकिल सवार को बुरी तरह से रौंद दिया. इस घटना में साइकिल सवार बोलेरो गाड़ी के नीचे ही फंस गया. टक्कर लगने के बाद गाड़ी चला रहा चालक और उसके साथ गाड़ी में बैठे दो और युवक गाड़ी से बाहर निकले और साइकिल सवार को इधर उधर खोजने लगे, लेकिन साइकिल सवार गाड़ी के नीचे ही फंसा हुआ था. उसकी मौत हो चुकी थी, जिसे देख तीनों मौके से फरार हो गए.

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, गाड़ी में तीन लोग सवार थे और सभी नशे में चूर थे. गाड़ी की स्पीड बहुत तेज थी, जिसके कारण वह संभल नहीं पाए और पहले उन्होंने सड़क के किनारे खड़ी कई रेहड़ियों को टक्कर मारी और फिर एक युवक को फरार हो गए. युवक की मौके पर ही मौत हो गई है.

Advertisement

जांच अधिकारी वेद प्रकाश ने बताया कि उन्हें कंट्रोलरूम से वायरलेस मैसेज मिला. इसके बाद वह मौके पर पहुंचे और मृतक के शव को सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया गया है और उसके परिजनों को सूचना दे दी गई है. का आरोपी वाहन चालक और उसके साथी अभी फरार है, जिन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »