रतलाम: वाहन से विस्फोटक बरामद, दो गिरफ्तार

मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में विशेष जांच अभियान के दौरान पुलिस ने विस्फोटकों से भरे एक बोलेरो को कब्जे में लिया. इसमें सवार दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया. विस्फोटक सामग्री मंदसौर के अंबारवाड़ा से धार जिले के नागदा ले जाया जा रहा था.

Advertisement
सिंहस्थ महापर्व के बीच जांच अभियान जारी सिंहस्थ महापर्व के बीच जांच अभियान जारी

मुकेश कुमार / BHASHA

  • रतलाम,
  • 08 अप्रैल 2016,
  • अपडेटेड 2:06 PM IST

मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में विशेष जांच अभियान के दौरान पुलिस ने विस्फोटकों से भरे एक बोलेरो को कब्जे में लिया. इसमें सवार दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया. विस्फोटक सामग्री मंदसौर के अंबारवाड़ा से धार जिले के नागदा ले जाया जा रहा था.

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रशांत चौबे ने शुक्रवार को बताया कि उज्जैन में होने जा रहे सिंहस्थ महापर्व को लेकर पुलिस जगह-जगह विशेष जांच अभियान चला रही है. गुरुवार को विलपान थाना क्षेत्र में जांच के दौरान एक संदिग्ध बोलेरो को रोका गया. उसकी तलाशी में बरामद हुए.

उन्होंने बताया कि इस वाहन में जिलेटिन की 1600 छड़ें और 400 बरामद किए गए हैं. वाहन सवार दो लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है. आरोपियों ने पूछताछ बताया कि वे विस्फोटक सामग्री मंदसौर के अंबारवाड़ा से धार जिले के नागदा लेकर जा रहे थे.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »