पूर्वी दिल्ली के चिल्ला गांव में बेखौफ बदमाश, गैस एजेंसी के कर्मचारियों से की लूटपाट

दिल्ली में बदमाशों की लूटपाट का सिलसिला जारी है. लगातार ऐसी खबरें आ रही हैं जो साबित करते हैं कि दिल्ली पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था में कहीं न कहीं चूक है.

Advertisement
सांकेतिक तस्वीर (रॉयटर्स) सांकेतिक तस्वीर (रॉयटर्स)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 24 जुलाई 2019,
  • अपडेटेड 8:25 PM IST

पूर्वी दिल्ली में बेखौफ बदमाशों ने एक नई वारदात को अंजाम दिया है. पूर्वी दिल्ली के चिल्ला गांव में 8 हथियारबंद बदमाशों ने गैस एजेंसी के कर्मचारियों को बंधक बनाकर लूट लिया. इस घटना के बाद जब गैस एजेंसी के कर्मचारियों ने बदमाशों का पीछा करने की कोशिश की तो उन्होंने एक राउंड गोली चलाई.

मयूर विहार इलाके के चिल्ला गांव के पास भारत गैस एजेंसी के अंदर बाइक सवार आठ हथियार बंद नकाबपोश बदमाशों ने दिनदहाड़े गैस एजेंसी के अंदर सभी कर्मचारी को बंधक बनाकर करीब एक लाख और करीब 8 मोबाइल लूटकर भाग गए . साथ ही गैस लेने आए ग्रहक के साथ भी लूटपाट की. बताया जरा है सभी आरोपी लूटपाट के बाद जैसे ही भागने लगे तो इलाके के लोगों ने पीछा किया तो भीड़ को डराने के लिए हवाई फायरिंग कर दिया.

Advertisement

बताया जा रहा है कि सभी नकाबपोश बदमाश स्पोर्स्ट बाइक से आये थे और सभी के हाथ में पिस्टल और देसी कट्टा हाथों में लहराते हुए गैस एजेंसी के अंदर आए और एक बाद एक सभी कर्मचारियों को  बंधक बनाकर लूटपाट की और जाते-जाते गैस खरीदने आए लोगों से मोबाइल लूटकर भी ले गए.

उधर थाना मयूर विहार और स्पेशल स्टाफ ने इस डकैती के बाद इलाके में जितने भी सीसीटीवी कैमरों को खंगालना शुरू कर दिया है. पुलिस का कहना है कि मामले की तफ्तीश की जा रही है. लेकिन दिनदहाड़े हुई इस वारदात ने दिल्ली में कानून व्यवस्था पर सवाल जरूर खड़ा कर दिया है.

इससे पहले दिल्ली में बुधवार सुबह एक युवक की हत्या कर दी गई. राजधानी के उत्तर पूर्वी दिल्ली के दुर्गापुरी चौक पर अज्ञात बाइक सवार हमलावरों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी.

Advertisement

पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है. अभी तक पुलिस को यह खुलासा नहीं हो पाया है कि यह घटना किसी आपसी रंजिश को लेकर हुई या गोली मारने की वजह कुछ और थी.

राजधानी दिल्ली में इन दिनों  बदमाशों के हौसले बुलंद हैं. पिछले हफ्ते दिल्ली में एक मीट व्यापारी की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी.

हाल ही में दिल्ली में एक और हैरतअंगेज वारदात सामने आई थी, जिसमें एक शख्स की सरेआम चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई थी.

रविवार को नबी करीम इलाके में सीढ़ी चढ़ने को लेकर ही दो युवकों में बहस हो गई. इसके बाद एक शख्स ने दो युवकों को चाकू मार दिया. इसमें एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और दूसरा घायल हो गया.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »