बाहरी दिल्ली में नाबालिग छात्रा के साथ बलात्कार, आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली में एक नाबालिग छात्रा के साथ रेप किए जाने का शर्मनाक मामला सामने आया है. जहां एक शख्स ने 12वीं कक्षा की छात्रा के साथ बलात्कार किया. पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

Advertisement
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है

परवेज़ सागर / तनसीम हैदर

  • नई दिल्ली,
  • 08 फरवरी 2018,
  • अपडेटेड 2:25 PM IST

दिल्ली में एक नाबालिग छात्रा के साथ रेप किए जाने का शर्मनाक मामला सामने आया है. जहां एक शख्स ने 12वीं कक्षा की छात्रा के साथ बलात्कार किया. पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

घटना बाहरी दिल्ली के रनहौला इलाके की है. जहां रहने वाली एक घर से ट्यूशन के लिए गई हुई थी. इसी दौरान रास्ते में उसे पड़ोस में रहने वाला 32 वर्षीय युवक अजय कौशिक बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया. और फिर उसने एक फ्लैट में ले जाकर नाबालिग छात्रा के साथ रेप किया.

Advertisement

वारदात के बाद जब छात्रा अपने घर वापस पहुंची तो उसने परिजनों को आपबीती सुनाई. उसकी बात सुनकर घरवालों के होश उड़ गए. वे फौरन लड़की को लेकर थाने पहुंचे. जहां पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया और लड़की का मेडिकल कराया.

लड़की की मेडिकल रिपोर्ट में हो गई. जिसके बाद रनहौला थाना पुलिस ने उत्तम नगर के नवादा इलाके में रहने वाले अजय कौशिक नामक आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया. उसके खिलाफ रेप और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है. पुलिस अब मामले की जांच कर रही है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement