पुलिस के शिकंजे में फंसे 5 शातिर चोर, वारदात से पहले करते थे रेकी

दिल्ली पुलिस ने 3 अप्रैल को दिल्ली के अमर कॉलोनी थाना इलाके में एक घर में हुए चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले पांच शातिर चोरों को गिरफ्तार किया.

Advertisement
शीला दीक्षित शीला दीक्षित

अरविंद ओझा

  • नई दिल्ली,
  • 08 मई 2019,
  • अपडेटेड 2:19 AM IST

दिल्ली पुलिस ने पांच ऐसे शातिर चोरों को पकड़ा है, जिनके ऊपर 51 मुकदमे दर्ज हैं. इन चोरों ने हाल ही में तीन अप्रैल को दिल्ली के अमर कॉलोनी थाना इलाके में एक घर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया था. इस वारदात के बाद से ही पुलिस को इन चोरों को तलाश थी. दिल्ली पुलिस ने अब इन्हें सीसीटीवी फुटेज के आधार पर गिरफ्तार किया. पुलिस ने इन पांचों चोरों से करीब 3 लाख 40 हजार रुपये नकद, डेढ़ तोला सोना-चांदी और कई कीमती घड़ियां बरामद की हैं. 

Advertisement

मिली जानकारी के मुताबिक ये चोर बड़े ही शातिर हैं और किसी चोरी की वारदात को अंजाम देने से पहले उसकी पुख्ता प्लानिंग करते थे. ये चोर किसी भी चोरी की वारदात को अंजाम देने से पहले इलाके में रेकी करते थे. उसके बाद खाली घर को अपना निशाना बना कर वहां चोरी की वारदात को अंजाम देते. कुछ इसी तरह इन शातिर चोरों ने 3 अप्रैल की वारदात को अंजाम दिया.

3 अप्रैल को इन शातिर चोरों ने साउथ ईस्ट दिल्ली के अमर कॉलोनी थाना इलाके में एक आने वाले एक घर में दिनदहाड़े चोरी की वारदात को अंजाम देकर लाखों रुपये और कीमती सामान पर अपना हाथ साफ किया था. इसके बाद ये शातिर चोर मौके से फरार हो गए.

साउथ ईस्ट डीसीपी ने यह भी बताया कि इसमें से एक आरोपी पहले इस इलाके में गाड़ियों की साफ सफाई किया करता था, जिसकी वजह से उसको इस पूरे एरिया के बारे में पता था. और ये शातिर लोग उन्हीं घरों को टारगेट किया करते थे, जिन घर में दोपहर के वक्त कोई नहीं होता था.

Advertisement

फिलहाल पुलिस ने इन पांचों चोरों को पकड़कर चोरी का सारा सामान और नकदी को बरामद कर लिया है. साथ ही साथ पुलिस ने चार और मामलों को भी सुलझाने जाने का दावा किया है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »