दिल्लीः पुराने नोट बदल रहा था सब इंस्पेक्टर, 4 गिरफ्तार

नोटबंदी के बाद देश में पुराने नोटों को कमीशन पर बदलने का खेल धड़ल्ले से जारी है. इसी कड़ी में दिल्ली पुलिस ने अपने ही विभाग के एक सब इंस्पेक्टर समेत 4 लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Advertisement
पुराने नोट बदलवा रहा था आरोपी सब इंस्पेक्टर पुराने नोट बदलवा रहा था आरोपी सब इंस्पेक्टर

अनुज मिश्रा / राहुल सिंह

  • नई दिल्ली,
  • 27 नवंबर 2016,
  • अपडेटेड 3:33 PM IST

नोटबंदी के बाद देश में पुराने नोटों को कमीशन पर बदलने का खेल धड़ल्ले से जारी है. इसी कड़ी में दिल्ली पुलिस ने अपने ही विभाग के एक सब इंस्पेक्टर समेत 4 लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

आरोपी सब इंस्पेक्टर का नाम सुधीर राठी है और वह कल्याणपुरी पुलिस स्टेशन में तैनात था. पुलिस के मुताबिक, एक शख्स ने तिलक नगर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई थी. शख्स ने शिकायत में कहा कि उसने कुछ लोगों को अपने 18 लाख रुपये के पुराने नोट से बदलने के लिए दिए थे. सब इंस्पेक्टर सुधीर राठी भी उन लोगों में शामिल था.

Advertisement

काफी वक्त बीत जाने के बाद भी उन लोगों ने शिकायतकर्ता को नये नोटों में उसकी रकम को नहीं लौटाया. जिसके बाद कथित शख्स ने पुलिस में शिकायत करने का मन बनाया. पुलिस की शुरुआती जांच में आरोप सही पाए गए. जिसके बाद पुलिस ने आरोपी सब इंस्पेक्टर सुधीर राठी समेत 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया. फिलहाल पुलिस आरोपियों से कर रकम बरामद करने का प्रयास कर रही है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »