महिला सिपाही ने रोका तो दिखाने लगा दिल्ली पुलिस का रौब, गिरफ्तार

पश्चिमी दिल्ली की मायापुरी इसाके से पुलिस ने एक नकली पुलिसवाले को गिरफ्तार किया है. उसके पास से एक नकली आईकार्ड भी मिला है, जिसकी तारीख खत्म हो चुकी है.

Advertisement
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी (फोटो- तनसीम हैदर) पुलिस की गिरफ्त में आरोपी (फोटो- तनसीम हैदर)

तनसीम हैदर

  • नई दिल्ली,
  • 02 सितंबर 2019,
  • अपडेटेड 4:11 PM IST

  • मायापुरी से पुलिस की वेश में रौब दिखाने वाला गिरफ्तार
  • महिला पुलिसकर्मी की सूझबूझ से पकड़ में आया आरोपी
  • बाइक सवार दोस्त के साथ ट्रैफिक रूल्स तोड़ते पकड़ा गया

पश्चिमी दिल्ली की मायापुरी इसाके से पुलिस ने एक नकली पुलिसवाले को गिरफ्तार किया है. उसके पास से एक नकली आईकार्ड भी मिला है, जिसकी तारीख खत्म हो चुकी है. दो दिन पहले ट्रैफिक महिला पुलिसकर्मी वीना ड्यूटी पर थीं. तभी बाइक सवार दो लोग ट्रैफिक नियम तोड़कर आ रहे थे. रोकने पर पीछे बैठा गुरपाल नाम का शख्स अपने आपको दिल्ली पुलिस का जवान बताकर महिला ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर रौब झाड़ने लगा.

Advertisement

शक होने पर महिला असिस्टेंट सब इंसपेक्टर ने उससे दिल्ली पुलिस का आईकार्ड दिखाने को कहा तो इसने एक पुरानी तारीख का एक पुराना आई कार्ड दिखाया. बात यहीं पर खत्म नहीं हुई.

महिला पुलिसकर्मी ने उससे वो सवाल किया जो सिर्फ एक पुलिसकर्मी ही जानता है. एएसआई ने आरोपी से उसका दिल्ली पुलिस का बेल्ट नंबर पूछा तो वह घबरा गया और इस सवाल का जवाब न दे सका.

वीना की सूझबूझ से उसकी असलियत सामने आने पर आरोपी गुरपाल भागने लगा. लेकिन पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. मिली जानकारी के अनुसार आरोपी पर पहले से 4 मामले दर्ज हैं. इसमें धोखाधड़ी और ठगी का मामला भी शामिल है. फिलहाल पुलिस उससे और पूछताछ कर जानकारी हासिल कर रही है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement