दिल्ली: लूट की कई वारदात को अंजाम देने वाले दो बदमाश गिरफ्तार

दोनों आरोपी मूल रूप से बिजनौर के रहने वाले हैं. इन लुटेरों ने पिछले दो महीनों में दिल्ली के आदर्श नगर, मॉडल टाउन के गुजरांवाला टाउन (घर के अंदर पार्किंग में घुस कर, एनएफसी) समेत कई जगहों पर लूट की वारदात को अंजाम दिया है.

Advertisement
दिल्ली पुलिस की फाइल फोटो (IANS) दिल्ली पुलिस की फाइल फोटो (IANS)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 09 जुलाई 2019,
  • अपडेटेड 10:50 AM IST

दिल्ली में एक के बाद एक लूट की वारदातों को अंजाम देने वाले बाइकर गैंग के दो बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार किए गए बदमाशों का नाम अफान और चांद है. दोनों मूल रूप से बिजनौर के रहने वाले हैं. इन लुटेरों ने पिछले दो महीनों में दिल्ली के आदर्श नगर, मॉडल टाउन के गुजरांवाला टाउन (घर के अंदर पार्किंग में घुस कर, एनएफसी) समेत कई जगहों पर लूट की वारदात को अंजाम दिया है. इनके पास से बाइक, पिस्टल बरामद की गई है.

Advertisement

गिरफ्तार आरोपी दिल्ली में ताबड़तोड़ वारदात कर रहे थे. कई पुलिसकर्मियों पर भी फायरिंग कर चुके हैं. इस गैंग के 2 लड़के अफान और चांद पकड़े गए हैं जबकि तीसरा फरार है. ये तीनों आरोपी 20 से ज्यादा वारदात कर चुके हैं.

मॉडलटाऊन में घर के अंदर मर्सडीज वाले व्यापारी से लूटपाट, एनएफसी में मेडिकल स्टोर में लूटपाट, निजामुद्दीन में पिस्टल के दम पर स्कूटी सवार से स्कूटी लूटने में शामिल होने के साथ ही तीनों आरोपी कई केस में शामिल रहे हैं. कई पुलिसकर्मियों पर फायरिंग भी कर चुके हैं. बिजनौर से दिल्ली आकर लूटपाट कर फिर लौट जाते थे. बिजनौर, मॉडलटाऊन और न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी केस में सीसीटीवी फुटेज सामने आए थे जिसके आधार पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू की थी.

इन तीनों का गैंग 100 से ज्यादा वारदात कर चुका है. ये आरोपी पुलिस को देखते ही गोली चलाते थे. सोमवार को पकड़ने के दौरान भी एक पुलिसकर्मी को चोट लगी थी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »