फेसबुक फ्रेंड को मिलने बुलाया, फिर जबरन शराब पिलाकर किया गैंगरेप

दिल्ली में एक बार फिर गैंगरेप का एक शर्मनाक मामला सामने आया है. जहां एक युवक ने पहले फेसबुक पर लड़की से दोस्ती की. फिर उसे नए साल के बहाने मिलने बुलाया. जब लड़की उससे मिलने पहुंची तो आरोपी ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर उसके संग सामूहिक बलात्कार की वारदात को अंजाम दे डाला.

Advertisement
पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है

परवेज़ सागर / अनुज मिश्रा / अरविंद ओझा

  • नई दिल्ली,
  • 06 जनवरी 2018,
  • अपडेटेड 10:30 PM IST

दिल्ली में एक बार फिर गैंगरेप का एक शर्मनाक मामला सामने आया है. जहां एक युवक ने पहले फेसबुक पर लड़की से दोस्ती की. फिर उसे नए साल के बहाने मिलने बुलाया. जब लड़की उससे मिलने पहुंची तो आरोपी ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर उसके संग सामूहिक बलात्कार की वारदात को अंजाम दे डाला.

गैंगरेप की यह शर्मनाक वारदात दिल्ली के वसंत कुंज इलाके की है. इस देने वाले दो आरोपी बालिग थे जबकि एक नाबालिग भी इसमें शामिल था. जानकारी के मुताबिक पीड़ित लड़की हरियाणा की रहने वाली है. कुछ समय पहले उसकी दोस्ती फेसबुक पर आईजीआई एयरपोर्ट पर स्थित एक होटल में सीनियर पद पर काम करने वाले शख्स से हो गई थी.

Advertisement

कुछ वक्त बाद दोनों के बीच फोन पर बातें होने लगी. आरोप है कि उस लड़के ने नए साल का जश्न मनाने के लिए लड़की को दिल्ली बुलाया. लड़की के उसके बुलावे पर दिल्ली आ गई. वो शख्स अपने दो साथियों के साथ मिलकर लड़की को वसंत कुंज के एक होटल में ले गया.

जहां उन तीनों ने जबरन लड़की को शराब पिलाई और फिर उसके साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दे डाला. वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों आरोपी लड़की को महिपालपुर इलाके में छोड़ कर फरार हो गए. जब आया तो उसने अपने पिता को फ़ोन कर दिल्ली बुलाया.

आरोप है कि लड़की के पिता ने इस बाबत जब हरियाणा में ज़ीरो एफआईआर दर्ज कराने की कोशिश की तो वहां की पुलिस ने इनकार कर दिया. जिसके बाद दिल्ली के वसंत कुंज थाने में पुलिस ने इस बाबत मामला दर्ज किया है. लड़की इस वारदात के बाद सदमे में आ गई है.

Advertisement

पुलिस ने उसके बयान के आधार पर कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को धर दबोचा. पुलिस के मुताबिक दो आरोपी बालिग हैं जबकि एक आरोपी नाबालिग है. फिलहाल, पुलिस मामले की तफ़्तीश कर रही है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »