गैंगरेप की शिकार दलित छात्रा ने PM को लिखी चिट्ठी, मांगा इंसाफ

रास्ते में उसने छात्रा को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया. जिसके बाद उसने दोस्तों के साथ मिलकर छात्रा से गैंगरेप किया. तीन घंटे बाद वह बेहोशी की हालत में पीड़िता को उसके घर छोड़ गया.

Advertisement
गैंगरेप पीड़िता ने PM मोदी को भेजी चिट्ठी गैंगरेप पीड़िता ने PM मोदी को भेजी चिट्ठी

राहुल सिंह

  • बगलकोट,
  • 13 जून 2017,
  • अपडेटेड 1:09 PM IST

कर्नाटक में गैंगरेप का शिकार हुई एक दलित छात्रा ने पीएम नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखकर इंसाफ की गुहार लगाई है. स्कूल के चपरासी और उसके तीन साथियों पर छात्रा से गैंगरेप का आरोप है.

मामला कर्नाटक के बगलकोट स्थित एक गांव का है. छात्रा ने के साथ-साथ केंद्रीय महिला और बाल विकास मंत्री मेनका गांधी, राज्य महिला आयोग, जिला पंचायत सदस्य, मंडल आयुक्त और एसपी को भी चिट्ठी भेजी है.

Advertisement

चिट्ठी लिख मांगा इंसाफ
चिट्ठी में छात्रा ने खुद की आपबीती लिखते हुए इंसाफ मांगा है. पीड़िता की शिकायत के मुताबिक, स्कूल के चपरासी विजय कुमार ने उसे एससी/एसटी कोटे का लाभ दिलाने का लालच दिया और उसे कार में बैठाकर बगलकोट ले आया.

नशीला पदार्थ पिलाकर किया गैंगरेप
रास्ते में उसने छात्रा को कोल्ड ड्रिंक में मिलाकर पिला दिया. जिसके बाद उसने दोस्तों के साथ मिलकर छात्रा से गैंगरेप किया. तीन घंटे बाद वह बेहोशी की हालत में पीड़िता को उसके घर छोड़ गया. पीड़िता की हालत बिगड़ने लगी.

डॉक्टर ने दी रेप की जानकारी
पीड़िता की मां उसे डॉक्टर के पास ले गई. डॉक्टर ने पीड़िता की मां को रेप की जानकारी दी और पुलिस में मामला दर्ज कराने को कहा. पीड़िता के पिता ने समाज के डर से पुलिस में शिकायत नहीं की और उसे परिजनों के घर भेज दिया. फिलहाल पीड़िता का इलाज चल रहा है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »