कोरोना वायरस: पीएम केयर फंड में सेंधमारी की साजिश, तफ्तीश शुरू

पीएम मोदी ने लोगों से मदद के लिए फंड देेने की अपील की है, जिसके बाद तमाम लोग कोरोना से जंग के लिए मदद कर रहे हैं. लेकिन इस बीच कुछ चालबाज पीएम केयर के नाम से फर्जी अकाउंट बनाकर इसमें सेंधमारी की भी कोशिश कर रहे हैं.

Advertisement
प्रतीकात्मक तस्वीर प्रतीकात्मक तस्वीर

अरविंद ओझा

  • नई दिल्ली,
  • 30 मार्च 2020,
  • अपडेटेड 8:21 PM IST

  • साइबर सेल ने ब्लॉक कराया पीएम केयर का फेक अकाउंट
  • डीसीपी की अपील- शॉर्ट यूआरएल पर सावधानी से करें क्लिक

महामारी का रूप लेते जा रहे कोरोना वायरस से निपटने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएम केयर्स (PM-CARES) फंड बनाने का ऐलान किया है. ठगों ने इससे मिलते-जुलते नाम से अकाउंट बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिये हैं. इसका संज्ञान लेते हुए अब दिल्ली पुलिस की साइबर सेल ने मामला दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी है.

Advertisement

इस संबंध में दिल्ली पुलिस की साइबर सेल के डीसीपी अन्येश रॉय के मुताबिक प्रधानमंत्री राहत कोष में धन जमा करने के लिए जो UPI आईडी है, वह PMCARES@SBI है. उन्होंने बताया कि फ्रॉड करने वालों ने एक फर्जी अकाउंट PMCARE@SBI नाम से बनाया है. इसमें असली ID में से S हटा कर फर्जी अकांउट बनाया गया और फर्जीवाड़ा करने की कोशिश की गई.

डीसीपी ने कहा कि यह अकाउंट सोशल मीडिया पर भी वायरल किया गया, जिसके बाद साइबर सेल ने मामला दर्ज किया है. उन्होंने साथ ही यह भी बताया कि जो फर्जी अकाउंट है, उसे ब्लॉक करवा दिया गया है. साइबर सेल के डीसीपी ने जनता से असली यूपीआई आईडी PMCARES@SBI पर ही फंड डोनेट करने की अपील की.

उन्होंने साथ ही यह भी अपील की, शॉर्ट यूआरएल या टिनी यूआरएल पर क्लिक करते वक्त सावधान रहें. साइबर सेल के डीसीपी रॉय ने कहा कि इस तरह के यूआरएल भेज कर कोई आपका मोबाइल फोन हैक कर सकता है. आपका डेटा चुरा सकता है. उन्होंने कहा कि कोरोना से रिलेटेड जानकारी के लिए govt.in वाली वेबसाइट्स पर ही भरोसा करें.

Advertisement

गौरतलब है कि तेजी से पांव पसारता कोरोना वायरस महामारी का रूप लेता जा रहा है. राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली (दिल्ली एनसीआर) में सौ से अधिक मामले सामने आ चुके हैं. वहीं देश में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की तादाद 1200 के पार पहुंच चुकी है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement