झारखंडः भाजपा नेता की गोली मार कर हत्या

झारखंड के दुमका में कुछ अज्ञात बदमाशों ने भारतीय जनता पार्टी  के एक स्थानीय नेता की गोली मार कर हत्या कर दी. पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है.

Advertisement
पुलिस हत्यारोपियों की तलाश कर रही है पुलिस हत्यारोपियों की तलाश कर रही है

परवेज़ सागर / BHASHA

  • दुमका,
  • 04 मई 2016,
  • अपडेटेड 4:45 PM IST

झारखंड के दुमका में कुछ अज्ञात बदमाशों ने भारतीय जनता पार्टी के एक स्थानीय नेता की गोली मार कर हत्या कर दी. इस हत्याकांड से पुलिस प्रशासन में हडकंप मच गया.

हत्या की यह सनसनीखेज वारदात बीती रात दुमका में हुई. जहां रहने वाले 56 वर्षीय भागवत राउत लंबे समय से में सक्रीय थे. वह भारतीय जनता पार्टी के साथ जुड़े थे. वह स्थानीय चुनाव भी लड़ चुके थे.

Advertisement

दुमका के पुलिस अधीक्षक विपुल शुक्ला ने बताया कि बीती रात 56 वर्षीय भागवत राउत को कुछ अज्ञात लोगों ने घेरकर गोली मार दी. घटना के फौरन बाद उन्हें एक नजदीकी अस्पताल ले जाया गया. जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

पुलिस ने का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है. भाजपा के एक स्थानीय नेता ने जानकारी देते हुए बताया कि मृतक राउत जिला बोर्ड के एक पूर्व सदस्य थे.

बीजेपी नेता की हत्या से पार्टी की जिला इकाई में शौक का माहौल है. बीजेपी नेताओं ने पुलिस प्रशासन से राउत के हत्यारों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »