यूपी: बागपत जिला जेल में चम्मच घोंपकर बंदी की हत्या, मचा हड़कंप

यूपी के बागपत जिला जेल से एक बंदी की हत्या का मामला सामने आया है. साथी बंदी ने चम्मच से गोदकर कैदी की हत्या कर दी.

Advertisement
जेल में कैदी की हत्या (प्रतीकात्मक फोटो) जेल में कैदी की हत्या (प्रतीकात्मक फोटो)

कुमार अभिषेक

  • लखनऊ,
  • 02 मई 2020,
  • अपडेटेड 8:12 PM IST

  • दो बंदियों के गुटों में खूनी संघर्ष
  • साथी बंदी ने की दूसरे की हत्या

उत्तर प्रदेश के बागपत जिला जेल से एक कैदी की हत्या का मामला सामने आया है. जेल में दो बंदियों के गुटों में खूनी संघर्ष हुआ. इस दौरान एक साथी बंदी ने चम्मच से गोदकर दूसरे बंदी की बेरहमी से हत्या कर दी. इस हत्या के बाद जेल में हड़कंप मच गया.

Advertisement

वहीं एक अन्य बंदी गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है, जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना के बाद जिला मजिस्ट्रेट (डीएम) मौके पर पहुंचे. फिलहाल मृतक बंदी के शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेजा गया है.

बता दें कि इसी जेल में माफिया डॉन मुन्ना बजरंगी की भी हत्या हुई थी. यूपी के कुख्यात माफिया डॉन प्रेम प्रकाश सिंह उर्फ मुन्ना बजरंगी की बागपत जेल में हत्या कर दी गई थी.

बागपत जेल में मुन्ना बजरंगी की हत्या

पूर्व बसपा विधायक लोकेश दीक्षित से रंगदारी मांगने के आरोप में बागपत कोर्ट में मुन्ना बजरंगी की पेशी होनी थी. उसे झांसी से बागपत लाया गया था. इसी दौरान जेल में उसकी हत्या कर दी गई थी.

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, मुन्ना बजरंगी को 10 गोलियां मारी गई थीं. इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एडीजी जेल ने बागपत के जेलर, डिप्टी जेलर, जेल वॉर्डन और दो सुरक्षाकर्मियों को सस्पेंड कर दिया था. इसका संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी जांच के आदेश दे दिए थे.

Advertisement

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement