शादी टूटने से आहत सहायक प्रोफेसर ने की खुदकुशी

यूपी में काशी हिंदू विश्वविद्यालय के इतिहास विभाग में सहायक प्रोफेसर के पद पर कार्यरत डॉ. स्वास्ति पांडेय ने रविवार देर रात अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच शुरू कर दी है. कमरे से पुलिस को सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है.

Advertisement
सुसाइड नोट से हुआ खुलासा सुसाइड नोट से हुआ खुलासा

मुकेश कुमार / IANS

  • वाराणसी,
  • 25 अप्रैल 2016,
  • अपडेटेड 8:10 PM IST

यूपी में काशी हिंदू विश्वविद्यालय के इतिहास विभाग में सहायक प्रोफेसर के पद पर कार्यरत डॉ. स्वास्ति पांडेय ने रविवार देर रात अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच शुरू कर दी है. कमरे से पुलिस को सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है.

जानकारी के मुताबिक, शहर के भेलूपुर स्थित जानकी नगर कालोनी में रहने वाला परिवार किसी कार्यक्रम में झारखंड गया था. घर पर स्वास्ति और उनके पिता मौजूद थे. देर रात पिता को स्वास्ति की मौत की जानकारी हुई तो उन्होंने रिश्तेदारों और पुलिस को सूचना दी. के आधार पर पुलिस ने अज्ञात युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया.

बीएचयू की शोध छात्रा रहीं डॉ. स्वास्ति पांडेय चार महीने से इतिहास विभाग में काम कर रही थीं. उनकी शादी डीजल रेल इंजन कारखाना में इंजीनियर के पद पर कार्यरत एक युवक से तय हुई थी. नौ मई को सगाई होनी थी, लेकिन उससे पहले ही लड़के ने रिश्ता तोड़ लिया. स्वास्ति इसके बाद से ही अवसादग्रस्त रहा करती थीं.

रविवार की देर रात खाना खाने के बाद वह अपने कमरे में चली गईं और साड़ी का फंदा बनाकर पंखे से लटकाकर फांसी लगा ली. उसने सुसाइड नोट भी छोड़ है, जिसमें उन्होंने शादी टूटने का जिक्र किया है. सुसाइड नोट और पिता के बयान के आधार पर पुलिस ने अज्ञात युवक के खिलाफ के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर लिया है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »