महिला फैशन डिजाइनर लापता, लावारिस मिली कार

शिप्रा के मोबाइल से आखिरी कॉल 100 नंबर पर की गई थी और उसकी आखिरी लोकेशन साउथ दिल्ली के लाजपत नगर में मिली है.

Advertisement
सोमवार से लापता है शिप्रा मलिक सोमवार से लापता है शिप्रा मलिक

ब्रजेश मिश्र

  • नोएडा,
  • 02 मार्च 2016,
  • अपडेटेड 9:36 PM IST

गाजियाबाद में स्नैपडील की कर्मचारी के बाद अब नोएडा से एक फैशन डिजाइनर महिला के रहस्यमय परिस्थितियों में गायब होने से सनसनी फैल गई है.

पुलिस के मुताबिक, महिला की पहचान शिप्रा मलिक के रूप में हुई है. वह पेशे से फैशन डिजाइनर है. सोमवार दोपहर घर से चांदनी चौक के लिए निकली थी, लेकिन घर नहीं लौटी.

आखिरी लोकेशन साउथ दिल्ली में
शिप्रा के मोबाइल से आखिरी कॉल 100 नंबर पर की गई थी और उसकी आखिरी लोकेशन साउथ दिल्ली के लाजपत नगर में मिली है. जबकि उनकी कार नोएडा स्थित घर से 500 मीटर दूर सेक्टर 37 में मिली.

Advertisement

पति ने दर्ज कराई शिकायत
शिप्रा मलिक एक बुटीक चलाती हैं और एक स्थानीय बिल्डर की पत्नी है. उनके पति ने पुलिस में दर्ज कराई है. पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है. अब तक फिरौती के संबंध में कोई फोन नहीं आया.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement