चोरी करने आए चोर को पड़ गए 'लेने के देने', भागने के दौरान हाथ में घुसी लोहे की ग्रिल

यूपी के सहारनपुर में बैंक में चोरी करने के इरादे से घुसे एक चोर को लेने के देने पड़ गए. वहां मौजूद लोगों की चोर पर नजर पड़ी और फिर भागने के दौरान बैंक के गेट पर लगी लोहे की ग्रिल चोर के हाथ में घुस गई.

Advertisement
भागने की कोशिश में हाथ में घुसी लोहे की ग्रिल भागने की कोशिश में हाथ में घुसी लोहे की ग्रिल

परवेज़ सागर

  • सहारनपुर,
  • 06 फरवरी 2017,
  • अपडेटेड 4:03 PM IST

यूपी के सहारनपुर में बैंक में चोरी करने के इरादे से घुसे एक चोर को लेने के देने पड़ गए. वहां मौजूद लोगों की चोर पर नजर पड़ी और फिर भागने के दौरान बैंक के गेट पर लगी लोहे की ग्रिल चोर के हाथ में घुस गई.

घटना सहारनपुर जनपद में देवबंद के मजनू वाला रोड स्थित की है. रविवार रात एक शख्स चोरी की नीयत से बैंक में घुस रहा था. इसी दौरान कुछ लोगों की उस पर नजर पड़ गई. लोगों को अपने पीछे आता देख वह भागने लगा.

Advertisement

बैंक के गेट पर लगी लोहे की ग्रिल से कूदने के दौरान ग्रिल का नुकीला हिस्सा उसके हाथ में घुस गया. लोहे की ग्रिल का हिस्सा चोर के हाथ के आर-पार हो गया था. दर्द से कराहते चोर को देखते हुए वहां लोगों की भीड़ लग गई. लोगों ने फौरन पुलिस को फोन किया.

पुलिस ने मौके पर पहुंच गेट खुलवाकर गेट समेत चोर को सीएचसी अस्पताल में भर्ती करवाया. फिलहाल पुलिस की निगरानी में का इलाज जारी है. चोर के हाथ में ग्रिल घुसने की यह घटना इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »