यूपीः नाबालिग को बंधक बनाकर किया गैंगरेप, 3 आरोपी फरार

यूपी के मुजफ्फरनगर में एक नाबालिग के साथ गैंगरेप की वारदात सामने आई है. पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों में से एक को गिरफ्तार कर लिया है.

Advertisement
यूपी के मुजफ्फरनगर का मामला यूपी के मुजफ्फरनगर का मामला

राहुल सिंह / BHASHA

  • मुजफ्फरनगर,
  • 11 दिसंबर 2016,
  • अपडेटेड 4:19 PM IST

यूपी के मुजफ्फरनगर में एक नाबालिग के साथ गैंगरेप की वारदात सामने आई है. पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों में से एक को गिरफ्तार कर लिया है. बाकी आरोपियों की तलाश जारी है.

मामला मुजफ्फरनगर के धनसरी गांव का है. थाना प्रभारी आनंद मिश्रा ने बताया कि शनिवार को 16 वर्षीय पीड़िता किसी काम से खेतों में गई थी. जिसके बाद चार युवक उसे बनाकर एक सुनसान जगह ले गए और कथित तौर पर उसके साथ गैंगरेप किया.

Advertisement

पुलिस ने बताया कि पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा गया है. के बयानों के आधार पर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. बाकी तीन आरोपियों की तलाश में पुलिस गांव के आसपास के इलाकों में दबिश दे रही है. मामले की गंभीरता को देखते हुए इलाके में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement