दिल्ली फिर हुई शर्मसार, मासूम बच्ची से 60 साल के बुजुर्ग ने किया रेप

बच्ची घर के बाहर खेल रही थी. तभी पड़ोस में रहने वाला 60 वर्षीय अमरजीत बच्ची को अपने घर में ले गया और उसके साथ रेप किया.

Advertisement
प्रतीकात्मक तस्वीर प्रतीकात्मक तस्वीर

आशुतोष कुमार मौर्य / तनसीम हैदर

  • नई दिल्ली,
  • 25 अप्रैल 2018,
  • अपडेटेड 11:46 PM IST

देश की राजधानी दिल्ली में एकबार फिर शर्मसार करने वाली घटना घटी है. 60 साल के एक बुजुर्ग पर पड़ोस में रहने वाली 6 साल की बच्ची से रेप का आरोप लगा है. पुलिस ने बच्ची के परिजनों की शिकायत पर आरोपी बुजर्ग को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है और मामले की जांच की जा रही है.

Advertisement

यह घटना बाहरी दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके की है. पीड़ित बच्ची है. बच्ची के परिवार के अनुसार, 11 अप्रैल को बच्ची घर के बाहर खेल रही थी. तभी पड़ोस में रहने वाला 60 वर्षीय अमरजीत बच्ची को अपने घर में ले गया और उसके साथ रेप किया.

परिजनों ने बताया कि बच्ची पिछले कुछ दिनों से गुमसुम सी रहने लगी थी. साथ ही कई दिन से पेट में दर्द की शिकायत भी कर रही थी. बच्ची की मां उसे दवा दिलाने डॉक्टर के पास ले गई तो बच्ची ने मां के सामने डॉक्टर को सारी घटना बताई.

इसके बाद डॉक्टर के कहने पर बच्ची की मां उसे तुरंत संजय गांधी अस्पताल ले गईं, जहां पीड़ित बच्ची की जांच की गई और पुलिस को सूचना दी गई. बच्ची के साथ यौन उत्पीड़न की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्ची से पूछताछ के बाद तुरंत आरोपी कर लिया.

Advertisement

सूत्रों के अनुसार आरोपी बुजुर्ग शराब पीने का आदी है और कुछ महीने पहले तक ईरिक्शा चलाता था. लेकिन इधर कुछ दिनों से घर पर बेकार बैठा रहता था. दिन में वह घर पर अकेला ही होता है, क्योंकि उसकी पत्नी और 2 बेटे काम पर चले जाते हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »