तैमूरनगर हत्याकांड: ड्रग्स के धंधे की 'खाला' फरार, सरगना गिरफ्तार

तैमूर नगर हत्याकांड के बाद दिल्ली पुलिस का ड्रग्स माफिया पर शिकंजा कसता जा रहा है. हालांकि, मामले में ड्रग्स के धंधे की लेडी माफिया खाला फरार है.

Advertisement
लेडी माफिया खाला लेडी माफिया खाला

अजीत तिवारी / अरविंद ओझा

  • नई दिल्ली,
  • 07 अक्टूबर 2018,
  • अपडेटेड 9:46 PM IST

दिल्ली के तैमूर नगर इलाके में रूपेश नाम के एक शख्स की हत्या के बाद ड्रग्स तस्करों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई तेज हुई है. पुलिस ने तैमूर नगर इलाके में सुनियोजित तरीके से नशे का कारोबार करने वाले एक शख्स को पौने दो करोड़ के हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है.

इसका नाम फारूक है. पुलिस के मुताबिक फारूक अपनी मां के साथ मिलकर इस कारोबार को चलाता है. उसकी मां को तमाम छोटे-बड़े नशे के कारोबारी खाला के नाम से जानते हैं. ये वही खाला है जिससे ड्रग्स लेकर वापस आते वक्त दो लोगों ने 30 सितंबर की रात रूपेश की हत्या की थी.

Advertisement

पुलिस के मुताबिक ड्रग्स के धंधे में खाला के अलावा 3 और महिलाएं हैं, जिनके नाम हाफिजा, बिल्किस और माया है. ये भी दिल्ली में ड्रग्स के धंधे को चलाती हैं, माया फिलहाल जमानत पर है, बिल्किस  हाफिजा जेल में है लेकिन इसका नेटवर्क काम कर रहा है जबकि खाला फरार चल रही है.

पुलिस के मुताबिक फारूक खुद ड्रग्स की सप्लाई नहीं करता था बल्कि तस्कर इसके पास माल रखते थे. ग्राहक अपने आप आते थे और ड्रग्स ले जाते थे. नशे के कारोबार के दम पर ही फारूक ने दिल्ली में कई जगह आलीशान मकान बनाने के साथ साथ प्रॉपर्टी भी खरीद रखी है. फारूक की मां खाला 30 सितंबर की रात से ही फरार है. की मानें तो जांच के दौरान कई और नशे के सौदागरों का नाम सामने आए हैं जिनकी तलाश जारी है.

Advertisement

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »