तमिलनाडु के चर्चित YouTuber कार्तिक गोपीनाथ को पुलिस ने क्यों किया गिरफ्तार?

तमिलनाडु पुलिस ने YouTuber कार्तिक गोपीनाथ को मंदिर के नाम पर फंड जमा करने और उसे खुद के लिए इस्तेमाल करने के आरोप में गिरफ्तार किया है. गोपीनाथ ने एक  YouTube चैनल खोल रखा था. तमिलनाडु पुलिस ने यह कार्रवाई मंदिर प्रबंधन की शिकायत के बाद की है.

Advertisement
YouTuber कार्तिक गोपीनाथ. YouTuber कार्तिक गोपीनाथ.

प्रमोद माधव

  • चेन्नई,
  • 30 मई 2022,
  • अपडेटेड 5:34 PM IST
  • मंदिर के नाम पर फंड जुटाने की मिली थी शिकायत
  • प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने किया गोपीनाथ का समर्थन

तमिलनाडु पुलिस ने YouTuber कार्तिक गोपीनाथ को गिरफ्तार कर लिया है. आरोप है कि यूट्यूबर कार्तिक गोपीनाथ ने एक मंदिर के नाम पर फंड इकट्ठा किया और उसका इस्तेमाल निजी हितों के लिए किया. फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है. वहीं इस मामले में प्रदेश भाजपा ने कार्तिक गोपीनाथ का समर्थन करते हुए प्रदेश सरकार पर निशाना साधा.

Advertisement

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पेरांबलुर में अरुलमिगु मधुरा कालियाम्मन थिरुकोइल मंदिर के कार्यकारी अधिकारी टी अरविंदन ने यूट्यूबर के खिलाफ शिकायत की थी. इस शिकायत में कहा गया था कि कार्तिक गोपीनाथ ने एक यूट्यूब चैनल खोल रखा था. इस पर वह लोगों से मंदिर के नाम पर पैसे इकट्ठे कर रहा था. उसने अरुलमिगु मधुरा कलियम्मा मंदिर की मूर्तियों के नवीनीकरण के नाम पर फंड जमा किया.

शिकायतकर्ता ने यह भी कहा था कि YouTuber कार्तिक गोपीनाथ ने इस फंड का इस्तेमाल अपने मकसद के लिए किया. इस शिकायत के आधार पर सेंट्रल क्राइम ब्रांच ने आईपीसी की धारा 406, 420 के तहत केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया. इस मामले की जांच की जा रही है.

यह भी पढ़ेंः पॉपुलर PUBG यूट्यूबर मदन कुमार गिरफ्तार, लाइव स्ट्रीमिंग के दौरान अश्लीलता का आरोप

Advertisement

इस मामले को लेकर तमिलनाडु के प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के. अन्नामलाई ने ट्वीट कर लिखा कि दक्षिण चेन्नई के एडिशनल कमिश्नर का तबादला केवल इसलिए सरकार ने कर दिया था, क्योंकि कथित तौर पर मेरे साथ उनकी निकटता की खबरें आई थीं. वहीं अब राष्ट्रवादी यू-ट्यूबर कार्तिक गोपीनाथ को आज गिरफ्तार कर लिया गया है. कार्तिक ने कुछ तस्वीरें मेरे साथ ली थीं. अन्नामलाई ने लिखा कि इन सभी निर्दोषों को सरकार तुरंत छोड़े और सीधे मुझसे मुकाबला करे. 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »