खुलासाः ड्रग पेडलर के साथ तस्वीरों में दिखे धर्मा प्रोडक्शन के क्षितिज प्रसाद, अनुभव चोपड़ा

ड्रग कनेक्शन में इस तस्वीर को क्षितिज प्रसाद और अनुभव चोपड़ा के खिलाफ सबसे बड़ा सबूत माना जा रहा है. तस्वीर में क्षितिज प्रसाद और अनुभव चोपड़ा के साथ जो ड्रग पेडलर दिख रहा है, उसे हाल ही में एनसीबी ने गिरफ्तार किया है.

Advertisement
धर्मा प्रोडक्शन के क्षितिज प्रसाद और अनुभव चोपड़ा इस तस्वीर में ड्रग पेडलर के साथ हैं धर्मा प्रोडक्शन के क्षितिज प्रसाद और अनुभव चोपड़ा इस तस्वीर में ड्रग पेडलर के साथ हैं

तनसीम हैदर

  • नई दिल्ली,
  • 25 सितंबर 2020,
  • अपडेटेड 9:32 PM IST
  • करण जौहर की पार्टी पर एनसीबी की नजर
  • पार्टी में ड्रग्स के इस्तेमाल का शक
  • क्षितिज और अनुभव निशाने पर

सुशांत केस के ड्रग्स कनेक्शन ने बॉलीवुड के कई काले राज बेपर्दा कर दिए हैं. कई सितारे नशे के जाल में फंसते जा रहे हैं. इसी दौरान करण जौहर की फिल्म निर्माण कंपनी धर्मा प्रोडक्शन का नाम भी सवालों के घेरे में आ गया है. दरअसल दो तस्वीरें सामने आई हैं, जिनमें धर्मा प्रोडक्शन के एक्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर क्षितिज प्रसाद और असिस्टेंट डायरेक्टर अनुभव चोपड़ा एक ड्रग पेडलर के साथ खड़े दिख रहे हैं.

Advertisement

ड्रग कनेक्शन में इस तस्वीर को क्षितिज प्रसाद और अनुभव चोपड़ा के खिलाफ सबसे बड़ा सबूत माना जा रहा है. तस्वीर में क्षितिज प्रसाद और अनुभव चोपड़ा के साथ जो ड्रग पेडलर दिख रहा है, उसे हाल ही में एनसीबी ने गिरफ्तार किया है.

इस ड्रग पेडलर का नाम अंकुश अरेंजा है. अंकुश, अनुभव और क्षितिज की इन तस्वीरों से आप उन के बीच दोस्ती कितनी मजबूत थी, इस बात का साफ अंदाजा लगा सकते हैं. क्षितिज के घर होने वाले हर फंक्शन या पार्टी में ड्रग पेडलर अंकुश शामिल होता था, फिर चाहे मुंबई हो या दिल्ली. 

ये तस्वीरें धर्मा प्रोडक्शन की मुश्किलें बढ़ा सकती हैं

गौरतलब है कि क्षितिज और अनुभव को करण जौहर का बेहद करीबी माना जाता है. एनसीबी के रडार पर करण जौहर के घर कुछ माह पहले हुई कथित ड्रग्स पार्टी भी है, जिसका वीडियो खूब वायरल हुआ था. ऐसे में सवाल उठ रहा है कि तस्वीरों में दिखने वाला ड्रग पेडलर कहीं वो कड़ी तो नहीं जिसके जरिए, उस पार्टी में ड्रग्स पहुंची थी?

Advertisement

सवाल तो बहुत सारे हैं, जिनके जवाब मिलना बाकी है. फिलहाल, एनसीबी की इस जांच में शनिवार का दिन बहुत अहम माना जा रहा है. क्योंकि शनिवार को ही बॉलीवुड के तीन बड़े सितारे एनसीबी के सवालों का सामना करने वाले हैं. जिनमें दीपिका पादुकोण, सारा अली खान और श्रद्धा कपूर का नाम शामिल है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »