दिल्ली-मुंबई में कस्टम विभाग का बड़ा एक्शन, 4 करोड़ से ज्यादा के पुराने लैपटॉप और कंप्यूटर पार्ट्स जब्त

कस्टम ऑफिसर ने बताया कि जब्त किए गए लैपटॉप और 1,546 सीपीयू, जिनकी कीमत 4.11 करोड़ रुपये है, संयुक्त अरब अमीरात से आयात किए गए थे. जबकि आपूर्तिकर्ता हांगकांग में मौजूद था.

Advertisement
कस्टम विभाग ने सूचना के आधार पर दिल्ली और मुंबई में छापेमारी की कस्टम विभाग ने सूचना के आधार पर दिल्ली और मुंबई में छापेमारी की

aajtak.in

  • मुंबई/दिल्ली,
  • 10 जून 2024,
  • अपडेटेड 9:52 PM IST


मुंबई में सीमा शुल्क विभाग ने न्हावा शेवा में 4.11 करोड़ रुपये मूल्य के विभिन्न ब्रांडों के 4,600 पुराने लैपटॉप और 1,000 से अधिक कंप्यूटर पार्ट्स जब्त किए हैं. कस्टम विभाग ने यह कार्रवाई एक खुफिया खबर के आधार पर अंजाम दी. सोमवार को इस बारे में अधिकारियों ने जानकारी दी.

कस्टम विभाग के एक अधिकारी ने इस मामले में जानकारी देते हुए पीटीआई को बताया कि एक गुप्त सूचना के आधार पर जवाहरलाल नेहरू कस्टम हाउस (जेएनसीएच) में विशेष खुफिया और जांच शाखा (एसआईआईबी) आयात के अधिकारियों ने हाल ही में संयुक्त अरब अमीरात से आई एक खेप से इलेक्ट्रॉनिक सामान जब्त किया है.

Advertisement

कस्टम ऑफिसर ने बताया कि जब्त किए गए लैपटॉप और 1,546 सीपीयू, जिनकी कीमत 4.11 करोड़ रुपये है, संयुक्त अरब अमीरात से आयात किए गए थे. जबकि आपूर्तिकर्ता हांगकांग में स्थित था. विदेश व्यापार महानिदेशालय (डीजीएफटी) की नीति के अनुसार उचित प्राधिकरण के बिना ऐसे सामान का आयात प्रतिबंधित है.

अधिकारी ने आगे बताया कि इस्तेमाल किए गए लैपटॉप को मदरबोर्ड केसिंग आदि घोषित करके दिल्ली के पटपड़गंज में इनलैंड कंटेनर डिपो (आईसीडी) के माध्यम से तस्करी किए जाते थे. उन्होंने बताया कि एसआईआईबी के अधिकारियों ने मुंबई और दिल्ली में एक साथ छापेमारी की और आयात करने वाली कंपनी के मास्टरमाइंड सह मालिक को गिरफ्तार कर लिया. 

कस्टम अधिकारीने बताया कि अधिकारियों ने तस्करी के सामान की बिक्री से प्राप्त 27.37 लाख रुपये की नकदी आयातक के परिसर से बरामद की है. साथ ही त्वरित जांच में दिल्ली एयर कार्गो कस्टम्स में दो समान शिपमेंट मिले, जिनमें पुराने लैपटॉप थे. उन्होंने बताया कि इस मामले में आगे की जांच जारी है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »