कराचीः इंडियाज़ मोस्ट वॉन्टेड दाऊद इब्राहिम के भतीजे की कोरोना से मौत

पहले मुंबई में साबिर कासकर ही दाऊद के गिरोह का नेतृत्व कर रहा था, लेकिन पठान गिरोह के इशारे पर 12 फरवरी 1981 को गैंगस्टर मान्या सुर्वे ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी थी. इस हत्याकांड के बाद मुंबई के अंडरवर्ल्ड में वर्चस्व की लड़ाई शुरू हो गई थी.

Advertisement
सिराज कास्कर अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के भाई साबिर का बेटा था सिराज कास्कर अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के भाई साबिर का बेटा था

दिव्येश सिंह

  • मुंबई,
  • 25 दिसंबर 2020,
  • अपडेटेड 8:13 PM IST
  • दाऊद के भतीजे ने कराची में तोड़ा दम
  • कोरोना से पीड़ित सिराज का चल रहा था इलाज

इंडियाज़ मोस्ट वांटेड दाऊद इब्राहिम के भतीजे सिराज कास्कर की पाकिस्तान के कराची में मौत हो गई. उसे कोरोना हो गया था. वो एक हफ्ते से अस्पताल में भर्ती था. लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका.  मुंबई क्राइम ब्रांच के अधिकारियों के अनुसार 38 वर्षीय मृतक सिराज कास्कर दाऊद इब्राहिम के बड़े भाई साबिर कासकर का बेटा था.

पहले मुंबई में साबिर कासकर ही दाऊद के गिरोह का नेतृत्व कर रहा था लेकिन पठान गिरोह के इशारे पर 12 फरवरी 1981 को गैंगस्टर मान्या सुर्वे ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी थी. इस हत्याकांड के बाद मुंबई के अंडरवर्ल्ड में वर्चस्व की लड़ाई शुरू हो गई थी. इसी गैंगवार के बाद दाऊद इब्राहिम मुंबई अंडरवर्ल्ड का डॉन बन गया था.

Advertisement

मुंबई क्राइम ब्रांच के सूत्रों ने बताया कि उन्हें अपने मुखबिरों से पता चला कि साबिर कास्कर का बेटा सिराज कोरोना से संक्रमित था. पिछले हफ्ते उसे सांस लेने में तकलीफ हुई थी. तब उसे कराची के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया. जहां बाद में उसकी हालत बिगड़ने पर उसे लाइफ सपोर्ट पर रखा गया था.

देखें: आजतक LIVE TV

दो दिन लाइफ सपोर्ट पर रहने के बाद बुधवार की सुबह सिराज की हालत और खराब हो गई. सिराज की नब्ज कम होती चली गई और फिर ऑक्सीजन की कमी के कारण उसके कई अंग फेल हो गए, जिससे उसकी मौत हो गई.

मुंबई में रिश्तेदारों को कराची में मौजूद दाऊद इब्राहिम के परिवार के सदस्यों ने सिराज की मौत के बार में जानकारी दी. मुंबई क्राइम ब्रांच के अधिकारियों को यह जानकारी अपने मुखबिर से मिली. सिराज कास्कर कराची के क्लिफ्टन इलाके में दाऊद इब्राहिम की हवेली के पास ही रहता था.

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »