काला जठेड़ी और लेडी डॉन रिवाल्वर रानी कनाडा भागने की फिराक में थे, नेपाल से बनवा रहे थे पासपोर्ट

लेडी डॉन रिवॉल्वर रानी ने अपना और काला जठेड़ी का पासपोर्ट बनाने के लिए नेपाल की एक ब्रोकर से संपर्क भी साधा था. ये दोनों नेपाल से अपना पासपोर्ट बनवाकर कनाडा भाग जाने की फिराक में थे.

Advertisement
गैंगस्टर काला जठेड़ी और लेडी डॉन अनुराधा (फाइल फोटो) गैंगस्टर काला जठेड़ी और लेडी डॉन अनुराधा (फाइल फोटो)

तनसीम हैदर

  • नई दिल्ली,
  • 08 अगस्त 2021,
  • अपडेटेड 11:50 AM IST
  • काला जठेड़ी ने अनुराधा से हरिद्वार में की थी शादी
  • इंटरनेशनल क्रिमिनल अलाएंस चलाने की थी तैयारी

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने कुछ दिन पहले इनामी बदमाश काला जठेड़ी (kala jathedi) और लेडी डॉन रिवॉलवर रानी उर्फ अनुराधा को गिरफ्तार किया था. काला जठेड़ी और रिवॉल्वर रानी की गिरफ्तारी के बाद हर रोज नए-नए खुलासे हो रहे हैं. अब पता चला है कि काला जठेड़ी और रिवॉल्वर रानी ने फरवरी महीने में ही उत्तराखंड के हरिद्वार स्थित एक मंदिर में शादी रचा ली थी.

Advertisement

ताजा खुलासे के मुताबिक कई राज्यों की पुलिस को जिनकी तलाश थी, वे काला जठेड़ी और अनुराधा चुपचाप कनाडा भाग जाना चाहते थे. दोनों ने खुलासा किया है कि अंडरवर्ल्ड का साम्राज्य कनाडा से ही ऑपरेट किया जाना था. लेडी डॉन रिवॉल्वर रानी ने अपना और काला जठेड़ी का पासपोर्ट बनाने के लिए नेपाल की एक ब्रोकर से संपर्क भी साधा था. ये दोनों नेपाल से अपना पासपोर्ट बनवाकर कनाडा भाग जाने की फिराक में थे. 

इतना ही नहीं रिवॉलवर रानी अनुराधा के कहने पर ही कुछ नए शार्प शूटर्स को भी हाल ही में जठेड़ी गैंग में शामिल किया गया था. इनमें हरियाणा के सोनीपत का रहने वाला मनप्रीत गोलू, राजू मोटा, कैथल का मंजत राठी, झज्जर का दीपक और सोनीपत का बच्ची शूटर शामिल हैं. पुलिस अब इनकी तलाश में है और इनके संभावित ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है. 

Advertisement

तैयार था इंटरनेशनल क्रिमिनल अलायंस चलाने का प्लान

स्पेशल सेल की काउंटर इंटेलिजेंस यूनिट की पूछताछ में ये भी खुलासा हुआ है कि लेडी डॉन अनुराधा ने इस पूरे गैंग को इंटरनेशनल क्रिमिनल अलायंस की तरह चलाने का खाका भी खींच दिया था. कुछ शातिर अपराधियों को दिल्ली एनसीआर, हरियाणा, राजस्थान और पंजाब में नेटवर्क संभालने की जिम्मेदारी भी दे दी गई थी. इस अलायंस में हरियाणा के करनाल का निवासी कुख्यात गैंगस्टर वीरेंद्र प्रताप उर्फ काला राणा भी थाईलैंड से एक्टिव है.

गोल्डी बराड़ और मोंटी संभाल रहे थे गैंग ऑपरेट करने की जिम्मेदारी

इस गैंग को ऑपरेट करने की जिम्मेदारी भी पंजाब के मुक्तसर का निवासी सतेंद्रजीत सिंह उर्फ गोल्डी बराड़ कनाडा से और पंजाब का ही मोंटी यूनाइटेड किंगडम से संभाल रहे थे. हालांकि, नेपाल से पासपोर्ट बनवाकर कनाडा भागने की योजना परवान चढ़ पाती, इससे पहले ही काला जठेड़ी और रिवॉल्वर रानी दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के हत्थे चढ़ गए.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »