दिल्ली क्राइम ब्रांच के हत्थे चढ़ा यूपी का शातिर गैंगस्टर अनिल दुजाना, 60 आपराधिक मामलों में थी तलाश

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच की टीम अनिल दुजाना और उसके गैंग के खिलाफ पिछले काफी समय से सबूत जुटाने में लगी हुई थी. पुलिस को इस बात की जानकारी मिली थी कि अनिल दुजाना दिल्ली में ही छिपा हुआ है और किसी बड़ी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की साजिश रच रहा है. 

Advertisement
दिल्ली में पकड़ा गया यूपी का शातिर गैंगस्टर. दिल्ली में पकड़ा गया यूपी का शातिर गैंगस्टर.

हिमांशु मिश्रा

  • नई दिल्ली,
  • 07 जनवरी 2022,
  • अपडेटेड 12:37 AM IST
  • 60 आपराधिक मुकदमे, 75 हजार का कैश इनाम
  • दिल्ली पुलिस ने गैंगस्टर को गिरफ्तार किया

दिल्ली पुलिस ने एक ऐसे गैंगस्टर को गिरफ्तार किया है जिसके खिलाफ राष्ट्रीय राजधानी और उत्तर प्रदेश में 60 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं. पकड़ में आए गैंगस्टर का नाम अनिल दुजाना है. पुलिस ने अनिल दुजाना के साथ उसके दो साथियों को भी गिरफ्तार किया है. गैंगस्टर के खिलाफ दिल्ली में भी आर्म्स एक्ट का केस दर्ज था जिसकी वजह से दिल्ली पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी.

Advertisement

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच की टीम अनिल दुजाना और उसके गैंग के खिलाफ पिछले काफी समय से सबूत जुटाने में लगी हुई थी. पुलिस को इस बात की जानकारी मिली थी कि अनिल दुजाना दिल्ली में ही छिपा हुआ है और किसी बड़ी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की साजिश रच रहा है. 

इसके बाद पुलिस ने अपराधी के संभावित ठिकाने की तलाश करनी शुरू की, तो पुलिस को पता लगा कि यह पूर्वी दिल्ली के चिल्ला गांव में छिपा हुआ है. इसके बाद दिल्ली पुलिस ने ट्रैप लगाकर अनिल दुजाना के ठिकाने पर रेड कर दिया. पकड़ में आए अनिल दुजाना के साथियों के नाम सचिन गुर्जर और रकम सिंह है. पुलिस के मुताबिक, तीनों दिल्ली में किसी से बदला लेने की नीयत से छिपे हुए थे. 

पुलिस के पास इस बात की जानकारी थी कि अनिल दुजाना या तो कड़कड़डूमा कोर्ट कंपलेक्स या फिर मंडावली इलाके में किसी पर जानलेवा हमला करेगा. पुलिस का कहना है कि अनिल दुजाना गैंग का कई लोगों के साथ आपसी रंजिश चल रहा है और वक्त पर इसकी गिरफ्तारी हो जाने की वजह से दिल्ली-एनसीआर इलाके में गैंगवार की संभावना को टाल दिया गया है. 

Advertisement

अनिल दुजाना के खिलाफ नोएडा, गाजियाबाद, मुजफ्फरनगर समेत उत्तर प्रदेश के कई जिलों में हत्या, लूट, डकैती और जबरन उगाही जैसे संगीन मामलों में एफआईआर दर्ज है. पुलिस अब गैंगस्टर से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि अनिल दुजाना गैंग के पास जो हथियार पहुंचते हैं, उसके सोर्स क्या हैं और कहां से आते हैं? इसके गैंग के कितने और एक्टिव मेंबर हैं और वह किन जगहों पर छिपे हुए हैं? 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »