मुजफ्फरनगर: पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, गोली लगने से हिस्ट्रीशीटर घायल

UP News: मुजफ्फरनगर में वाहन चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई. जिसमें एक हिस्ट्रीशीटर बदमाश गोली लगने से घायल हो गया, जबकि दूसरा साथी पुलिस को चकमा देकर मौके से फरार हो गया.

Advertisement
मुठभेड़ में घायल हिस्ट्रीशीटर बदमाश मुठभेड़ में घायल हिस्ट्रीशीटर बदमाश

संदीप सैनी

  • मुजफ्फरनगर,
  • 25 मई 2022,
  • अपडेटेड 8:21 PM IST
  • वाहन चेकिंग के दौरान हुई मुठभेड़
  • पुलिस को चकमा देकर भागा एक बदमाश
  • घायल बदमाश को इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में जनपद की पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई. दरअसल, पुलिस टीम ने वाहन चेकिंग अभियान चलाया था. इस दौरान बाइक सवार बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई. इसमें एक हिस्ट्रीशीटर बदमाश गोली लगने से घायल हो गया, जबकि एक सिपाही भी घायल हो गया. एक बदमाश पुलिस को चकमा देकर भागने में कामयाब हो गया. पुलिस टीम ने हिस्ट्रीशीटर बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया. मौके से पुलिस ने एक तमंचा, कारतूस और एक बाइक बरामद की है.

Advertisement

दरअसल, शाहपुर थाना पुलिस ने बुधवार को मुखबिर की सूचना पर मीरापुर लछेडा नहर पर चेकिंग अभियान चलाया था. इस दौरान बाइक पर सवार दो लोगों को जब पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो बदमाशों ने खुद को घिरता देख पुलिस पर फायरिंग कर भागने का प्रयास किया. जिस पर पुलिस टीम ने जवाबी फायरिंग की.

इसमें एक हिस्ट्रीशीटर बदमाश मतलूब पुलिस की गोली से घायल हो गया. इस मुठभेड़ में एक सिपाही पुनीत भी घायल हुआ है. घायल बदमाश का एक साथी जंगल के रास्ते मौके से भागने में कामयाब हो गया. जिसकी धरपक्कड़ के लिए पुलिस ने घंटों तक जंगल में कॉम्बिंग अभियान चलाया, लेकिन कोई कामयाबी हाथ नहीं लगी.

मुजफ्फरनगर ग्रामीण के एसपी अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि गिरफ़्त में आया बदमाश बड़ा ही शातिर हिस्ट्रीशीटर है. जिसपर विभिन्न थाना क्षेत्रों में हत्या, लूट, चोरी और गैंगस्टर जैसे लगभग एक दर्जन मुकदमें दर्ज हैं. 

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement