दिल्ली में श्रद्धा जैसा एक और केस, बाप की हत्या कर फ्रिज में रखी बॉडी, मां-बेटे फेंकते रहते थे टुकड़े

Delhi News: दिल्ली क्राइम ब्रांच ने पूर्वी दिल्ली के पांडव नगर में मिल रहे इंसानी शरीर के टुकड़ों की गुत्थी को सुलझा लिया है. पुलिस ने इस केस में मां-बेटे को गिरफ्तार किया है. महिला ने बेटे की मदद से पति की डेड बॉडी के टुकड़े करके फ्रीज में रख लिए थे और फिर उन टुकड़ों को एक-एक करके फेंकने जाते थे.

Advertisement
सीसीटीवी फुटेज में दिखे आरोपी मां-बेटे. सीसीटीवी फुटेज में दिखे आरोपी मां-बेटे.

हिमांशु मिश्रा / अरविंद ओझा

  • नई दिल्ली ,
  • 28 नवंबर 2022,
  • अपडेटेड 2:14 PM IST

दिल्ली के पांडव नगर में क्राइम ब्रांच ने पति की हत्या के आरोप में एक महिला को उसके बेटे के साथ गिरफ्तार किया है. दोनों ने मृतक के शरीर को टुकड़ों में काटकर रेफ्रिजरेटर में रखा हुआ था और रोज गुपचुप तरीके से पास के मैदान में एक टुकड़ा फेंक आते थे. अवैध संबंध के चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया था.  

दिल्ली पुलिस ने बताया कि कत्ल की इस ख़ौफ़नाक वारदात को पूनम और उसके बेटे दीपक ने अंजाम दिया था. महिला ने अपने पति अंजन दास को नशे की गोलियां खिलाईं और फिर बेटे दीपक की मदद से उसकी हत्या कर दी.

Advertisement

दोनों आरोपियों ने हत्या के बाद अपने घर में अंजन दास के शव के टुकड़े करके फ्रीज में छिपाकर रख लिए थे और फिर उन टुकड़ों को मौका पाकर अक्षरधाम समेत पांडव नगर इलाके में फेंक दिया करते थे. 

दिल्ली पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की मदद से इस मामले में महिला समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार करने के अलावा फ्रीज भी बरामद कर लिया गया है.  देखें Video:-

 

गौरतलब है कि दिल्ली पुलिस को कुछ महीने पहले पूर्वी इलाके के पांडव नगर से कुछ मानव अंग मिले थे. इस मामले की तहकीकात के दौरान आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले गए तो एक महिला और युवक संदिग्ध अवस्था में मैदान के पास दिखाई दिए. पुलिस ने छानबीन कर दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो दोनों उच उगल दिया. 

Advertisement

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि अवैध संबंधों की वजह से इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया था. अंजन दास के कई महिलाओं से अवैध संबंध थे, इससे उसके घर में झगड़ा होता रहता था. इसी बीच एक दिन पत्नी और बेटे ने मिलकर अंजन दास को मौत के घाट उतार दिया. 


 

श्रद्धा हत्याकांड जैसी वारदात

बता दें कि मुंबई की श्रद्धा वॉल्कर आफताब के साथ दिल्ली के महरौली में एक फ्लैट में लिव इन में रह रही थी. आरोप है कि आफताब ने 18 मई को श्रद्धा की गला दबाकर हत्या कर दी थी. आफताब के मुताबिक, श्रद्धा और उसके बीच विवाद हुआ, जिसके बाद उसने श्रद्धा की हत्या कर दी. आफताब ने इसके बाद श्रद्धा के शव के 35 टुकड़े किए और उन टुकड़ों को फ्रिज में स्टोर करके रखा था. फिर रोज घर से बाहर निकल जाता और अलग अलग इलाकों में एक टुकड़ा फेंक आता था.

इस मामले का खुलासा होने पर पुलिस ने आफताब को 12 नवंबर को गिरफ्तार किया था. पुलिस हत्याकांड से जुड़े सबूत इकट्ठा कर रही है. हालांकि, अब तक कोई बड़े सबूत हाथ नहीं लग सके हैं.  

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »