नाबालिग लड़की से डांस टीचर ने किया रेप, घर भेजने के बहाने ले गया था साथ

घर से तीन दिन से गायब हुई नाबालिग कैमूर जिले के मोहनिया शहर पहुंच गई थी. यहां उसे बातों में फंसाकर बबलू नाम के युवक ने उससे रेप किया. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया. वहीं, पीड़िता का मेडिकल कराया गया है. अस्पताल में उसका इलाज जारी है.

Advertisement
आरोपी डांस टीचर बबलू कुमार. आरोपी डांस टीचर बबलू कुमार.

रंजन कुमार त्रिगुण

  • कैमूर,
  • 01 मार्च 2023,
  • अपडेटेड 2:56 PM IST

बिहार के कैमूर जिले में डांस टीचर ने 13 साल की नाबालिग का रेप किया. बच्ची अपने घर से दूसरे शहर आ गई थी. आरोपी ने उसे घर छोड़ने की बात कही थी. वह नाबालिग के साथ सोमवार-मंगलवार की रात स्टेशन की ओर जाता पुलिस की गश्ती टीम को नजर आया था. इस दौरान बच्ची रो रही थी.

पूछताछ में पुलिस को नाबालिग के साथ रेप होने की बात पता चली थी. आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद कोर्ट में पेश किया गया था. यहां से उसे जेल भेज दिया गया. वहीं, पुलिस ने पीड़िता को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है.

Advertisement

जानकारी के मुताबिक, औरंगाबाद जिले की रहने वाली 13 साल की नाबालिग बीते तीन दिन से अपने घर से लापता थी. वह कैमूर जिले के मोहनिया आ गई थी. यहां उसे स्टूवरगंज का रहने वाला डांस टीचर बबूल कुमार मिल गया था. बबलू ने नाबालिग को अपनी बातों में फंसाया और अपने साथ ले गया था. 

रेप किया, पुलिस ने पकड़ा

नाबालिग के साथ बबलू ने रेप किया. सोमवार-मंगलवार की देर रात को बबलू नाबालिग को साथ लेकर रेलवे स्टेशन की ओर ले जा रहा था. नाबालिग रो रही थी. इसी दौरान पुलिस की गश्ती टीम की नजर उन पर पड़ गई. पुलिस ने बबलू से बच्ची के बारे में पूछा तो उसने गोल-मोल जबाव दिए.

पुलिस को उस पर शक हो गया और दोनों को थाने ले आई. फिर पुलिस को बच्ची ने सारी सच्चाई बता दी. साथ ही कही कहा कि बबलू ने उसके साथ रेप किया है. पुलिस ने तुरंत ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और पीड़िता को इलाज के लिए मोहनिया अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया. यहां उसका मेडिकल भी किया गया है. 

Advertisement

आरोपी भेजा गया जेल

मामले में मोहनिया अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी फैज अहमद खान का कहना है कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया था. फिर उसे कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है. वहीं, पीड़िता का मेडिकल कराया गया है.

पुलिसकर्मी ने आगे बताया कि पीड़िता के परिवार से संपर्क किया गया है. जानकारी मिली है वह अपने घर से तीन दिन से गायब है. मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »