'मैं चीखता रहा, लेकिन पति ने रितिका को मार डाला', बॉयफ्रेंड ने बताई गर्लफ्रेंड के मर्डर की खौफनाक कहानी

Agra Blogger Ritika Murder Case: आरोप है कि बॉयफ्रेंड को हाथ बांधकर बाथरूम में बंद कर दिया गया था. फिर पति ने अपनी बहनों के साथ मिलकर रितिका को चौथी मंजिल से फेंक दिया. इस दौरान युवती ने जान बचाने के लिए काफी संघर्ष भी किया लेकिन जान नहीं बचा सकी.

Advertisement
ब्लॉगर युवती का पति ने किया मर्डर. (फाइल फोटो) ब्लॉगर युवती का पति ने किया मर्डर. (फाइल फोटो)

aajtak.in

  • आगरा,
  • 26 जून 2022,
  • अपडेटेड 6:12 PM IST
  • रितिका ने काफी देर तक किया संघर्ष
  • बचाने के लिए चीख रहा था फ्रेंड
  • आरोपी पति और दो महिलाएं गिरफ्तार

आगरा के रितिका मर्डर केस में बॉयफ्रेंड ने बताया कि कैसे युवती मौत से बचने के लिए देर तक संघर्ष करती रही. दरअसल, बॉयफ्रेंड के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही रितिका सिंह की पति ने बहनों संग मिलकर हत्या कर दी थी. फूड और फैशन ब्लॉगर रितिका सिंह पति से अनबन के बाद फेसबुक फ्रेंड विपुल अग्रवाल के साथ शहर के ओम श्री प्लेटिनम अपार्टमेंट में रह रही थी. पति को उसकी लंबे समय से तलाश थी.

Advertisement

पुलिस को विपुल ने बताया कि उसे आकाश गौतम ने हाथ बांधकर बाथरूम में बंद कर दिया था. वह चीखता रहा, लेकिन किसी ने भी उसकी चीख नहीं सुनी. फिर आकाश ने अपने साथियों की मदद से पत्नी रितिका के भी हाथ बांध दिए और चौथी मंजिल से नीचे फेंक दिया. जैसे ही रितिका गिरी तो अपार्टमेंट के लोग बाहर इकट्ठा हो गए.

फ्लैट में बिखरा पड़ा सामान, मिला बालों का गुच्छा

लोगों ने शोर मचाया तो गार्ड ने गेट बंद कर दिया. शव पड़ा मिला तो वहां मौजूद लोगों ने भागते हुए आकाश और उसकी महिला साथियों को भी पकड़ लिया. जबकि दो लोग फरार हो गए. अपार्टमेंट के लोग फ्लैट में पहुंचे तो विपुल बाथरूम में बंद मिला. उसे बाहर निकाला गया. पुलिस को फौरन सूचना दी गई. मौके पर पहुंचकर पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया.

Advertisement

पुलिस ने आरोपी पति आकाश गौतम और दो महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया गया. बाकी दो की तलाश जारी है. पुलिस ने फॉरेंसिक एक्सपर्ट की टीम को मौके पर बुलाया. उन्हें फ्लैट में सामान बिखरा पड़ा मिला. वहां बालों का गुच्छा भी मिला, जिसे जांच के लिए टीम ने रख लिया है.  

महिलाओं से करवाई एंट्री

आकाश गौतम के साथ चार अन्य लोग भी थे, जिनमें से दो महिलाएं थीं. सुबह 10 बजकर 36 मिनट पर अपार्टमेंट के गेट से आकाश ने पहले अपने साथ आई दो महिलाओं से एंट्री करवाई, ताकि किसी को शक न हो. सीसीटीवी फुटेज से इस बात का पता चला है. 

वहीं, फर्जी नाम बताकर आरोपियों ने फ्लैट नंबर 601 में जाने की बात लिखी, जबकि जाना उन्हें 404 नंबर के फ्लैट में था. आरोपियों ने ऐसा इसलिए किया, ताकि गार्ड को उनकी सही जानकारी न मिल सके. मतलब उन्हें पहले से ही रितिका और उसके प्रेमी विपुल के फ्लैट की जानकारी थी.  

(अरविंद शर्मा का इनपुट)

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »