बिहारः BPSC पेपर लीक कांड में अररिया के राजस्व पदाधिकारी के ठिकाने पर EOU का छापा, गिरफ्तार

बिहार BPSC पेपर लीक मामले में आर्थिक अपराध इकाई ने 10वीं गिरफ्तारी की है. आर्थिक अपराध इकाई पटना की टीम ने अररिया के राजस्व पदाधिकारी राहुल कुमार सिंह के रानीगंज स्थित आवास पर छापा मारा. इस दौरान पैन कार्ड की कॉपी, पासबुक व परीक्षा के प्रश्न पत्र जब्त किए गए हैं. नौ मई को आर्थिक अपराध इकाई में आरओ के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी.

Advertisement
राजस्व पदाधिकारी राहुल भरगामा. राजस्व पदाधिकारी राहुल भरगामा.

सुजीत झा / रोहित कुमार सिंह

  • पटना,
  • 28 मई 2022,
  • अपडेटेड 8:25 PM IST
  • BPSC पेपर लीक मामले में 10वीं गिरफ्तारी
  • छापेमारी में पैन कार्ड की कॉपी, पासबुक, परीक्षा के प्रश्नपत्र जब्त

बिहार BPSC पेपर लीक कांड के आरोपियों पर आर्थिक अपराध इकाई (EOU) का शिकंजा कसता जा रहा है. EOU की टीम ने बिहार के अररिया में बड़ी कार्रवाई की है. टीम ने अररिया के राजस्व पदाधिकारी राहुल कुमार को इस मामले में गिरफ्तार किया है. आरोपी राहुल कुमार अररिया के भरगामा अंचल के राजस्व पदाधिकारी है. राहुल मूल रूप से गया के अतरी के रहने वाला है. राजेश के पिता मधुबनी में दारोगा के पद पर हैं. EOU की टीम की मानें तो राहुल कुमार बीपीएसपी पेपर लीक कांड में सॉल्वर गैंग के सरगना आनंद गौरव उर्फ पिंटू यादव से लगातार संपर्क में था.

Advertisement

जानकारी के मुताबिक, BPSC प्रारंभिक परीक्षा के पहले और परीक्षा के दिन राहुल कुमार सॉल्वर गैंग के सरगना से लगातार फोन पर संपर्क बनाए हुए था. बीपीएससी परीक्षा शुरू होने के 1 घंटे पहले राहुल के मोबाइल पर प्रश्न और उत्तर दोनों पहुंच गए थे. राहुल ने अपने स्तर से भी कई लोगों को इस क्वेश्चन और आंसर शीट को दिया था. आर्थिक अपराध इकाई से मिली जानकारी के अनुसार, राजस्व पदाधिकारी राहुल प्रशासनिक सेवा में जाने को इच्छुक था. इसलिए बीपीएससी परीक्षा में इस बार परीक्षार्थी बन गया था.

यह भी पढ़ें: BPSC Paper Leak: पेपर लीक के बाद बीपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा रद्द, एग्जाम के दौरान खूब हुई धांधली

गिरफ्तार राहुल कुमार का परीक्षा केंद्र सीवान में था. आर्थिक अपराध इकाई की टीम इस बात का भी पता लगा रही है कि राहुल के संबंध सॉल्वर गैंग से कब से थे. जानकारी के अनुसार, 67वीं बीपीएससी परीक्षा का पेपर लेने के लिए उसने पैसे भी दिए थे. बीपीएससी पेपर लीक कांड में अब तक 10 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है. आर्थिक अपराध इकाई के एडीजी नैयर हसनैन खान की मानें तो पेपर लीक कांड का दायरा बढ़ गया है. इस पूरे मामले में आर्थिक अपराध इकाई की टीम सोमवार को न्यायालय में कई दूसरे लोगों के खिलाफ वारंट हासिल करेगी, ताकि उन पर आगे कार्रवाई की जा सके.

Advertisement

आर्थिक अपराध इकाई पटना की टीम ने राजस्व पदाधिकारी (आरओ) राहुल कुमार सिंह के रानीगंज स्थित आवास पर छापा मारा. राजस्व पदाधिकारी के जिस कमरे की तलाशी लेनी थी, उसकी चाबी अधिकारी साथ लाए थे. हालांकि टीम पहले रानीगंज थाने पहुंची. इसके बाद पुलिस पदाधिकारी संजीत कुमार व दलबल के साथ राहुल कुमार सिंह के किराए के मकान में छापेमारी की गई.

यह भी पढ़ें: बिहारः BPSC पेपर लीक की पहले ही रच गई थी साजिश, ऐसे की गई थी प्लानिंग

बताया गया कि राजस्व पदाधिकारी राहुल भरगामा के आवास से पैनकार्ड की कॉपी, बैंक खाते की पासबुक व परीक्षाओं के प्रश्नपत्र, प्रश्नपत्रों के सीरीज बी के बुकलेट जब्त किए गए. हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है. छापेमारी के दौरान टीम ने मकान मालिक को भी अपने साथ रखा. मकान मालिक विनोद कुमार ने बताया कि पांच महीने से आरओ राहुल कुमार किराए पर रानीगंज में रह रहा था. अररिया एसपी अशोक कुमार सिंह ने इस छापेमारी की पुष्टि की.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »