अंकिता केस: 'अय्याशी का अड्डा था रिजॉर्ट, बाहर से लाई जाती थीं लड़कियां', पूर्व महिला कर्मचारी ने खोली पुलकित की पोल

इस दुनिया को अलविदा कह चुकी अंकिता भंडारी ने ऋषिकेश के वनंतरा रिजॉर्ट में जिस्मफरोशी रोकने की कोशिश की थी, जिस वजह से उसकी हत्या कर दी गई. उसी रिजॉर्ट और आरोपों को लेकर वो सच सामने आया है, जिस पर अब तक कसायबाजी ही चल रही थी.

Advertisement
पुलकित आर्य ने अपने रिजॉर्ट को अय्याशी का अड्डा बना रखा था पुलकित आर्य ने अपने रिजॉर्ट को अय्याशी का अड्डा बना रखा था

उस्मान चौधरी / अंकित शर्मा / अरविंद ओझा

  • मेरठ/ऋषिकेश,
  • 27 सितंबर 2022,
  • अपडेटेड 2:48 PM IST

उत्तराखंड के चर्चित अंकिता भंडारी मर्डर केस में हर दिए नए खुलासे हो रहे हैं. इसी दौरान मुख्य आरोपी पुलकित आर्य के रिजॉर्ट में नौकरी करने वाली एक महिला ने उस पर कई संगीन आरोप लगाए हैं. उसके इल्जाम और खुलासे होश उड़ाने वाले हैं. जो सीधे-सीधे उत्तराखंड पुलिस प्रशासन पर सवाल उठा रहे हैं. 

बताया जा रहा है कि इस दुनिया को अलविदा कह चुकी अंकिता भंडारी ने ऋषिकेश के वनंतरा रिजॉर्ट में जिस्मफरोशी रोकने की कोशिश की थी, जिस वजह से उसकी हत्या कर दी गई. उसी रिजॉर्ट और आरोपों को लेकर वो सच सामने आया है, जिस पर अब तक कसायबाजी ही चल रही थी.

Advertisement

खुलासा हो रहा है कि कैसे पुलकित आर्य का रिजॉर्ट जिस्मफरोसी का सेंटर बना हुआ था और वो भी तब.. जब सबकुछ पुलकित और अन्य आरोपियों की जानकारी में था. तो आपको बताते हैं उसी रिजॉर्ट की असलियत. जहां काम चर चुकी एक पूर्व स्टाफ ने पुलकित की पोल खोल कर रख दी. उस लड़की ने रिजॉर्ट की हकीकत को खुलकर बयां कर दिया है. उसने बताया कि कैसे पुलकित वहां घिनौने काम करता था. 

रिजॉर्ट की पूर्व महिला कर्मचारी ने बताया "मैं वहां काम करती थी. वहां घिनौती हरकतें होती थीं. लड़कियों को गंदी गालियां दी जाती थीं." 

दरअसल, पुलकित काला चिठ्ठा खोलने वाली लड़की मेरठ की रहने वाली है. वो और उसका पति भी पुलकित के रिजॉर्ट में काम कर चुके हैं. दोनों ही वहां नौकरी करते थे. उन्होंने सबकुछ अपनी आंखों से देखा कि कैसे वहां पुलकित गलत धंधे को शह देता था. 

Advertisement

इस पूर्व महिला कर्मचारी की मानें तो वनंतरा रिजॉर्ट अय्याशी का अ़ड्डा बना हुआ था. वहां लड़कियां लाई जाती थीं लेकिन जो भी रिसेप्शनिस्ट होती थीं, उसे लड़कियों की एंट्री रजिस्टर में करने से मना कर दिया जाता था. आरोपों की मानें तो पुलकित आर्य रिजॉर्ट की महिला कर्मचारियों पर भी गंदी नजर रखता था. 

महिला का कहना है कि पुलकित आर्य ने उसे भी बहुत गंदी-गंदी गालियां दी हैं. वहां अंकित गुप्ता लड़कियां लेकर आता था. रिजॉर्ट में गलत हरकतें होती थीं. कुछ ऐसे ही आरोप इस महिला के पति के भी हैं. वो खुद भी रिजॉर्ट में काम कर चुका है. पहली बार कैमरे पर पुलकित, उसके दोस्तों और उसके रिजॉर्ट की असलियत सामने आई है. वो असलियत जिसे अंकिता भंडारी बेनकाब करना चाहती थी. 

ज़रूर पढ़ें--- रिजॉर्ट, आधी रात की साजिश और तीन कातिल.. ऐसे लिखी गई अंकिता भंडारी मर्डर केस की स्क्रिप्ट

जारी है एसआईटी और फोरेंसिक जांच
उधर, उत्तराखंड पुलिस की फोरेंसिक और SIT की टीम अब उस जगह पहुंची है, जहां से उसे अंकिता भंडारी और उसकी गुमशुदगी का सच पता चलेगा. 19 साल की अंकिता के साथ जो हुआ, उसके बारे में सुन कर ही किसी के भी रौंगटे खड़े हो जाएंगे. घरवालों से मिला सच ये है कि अंकिता भंडारी ने करीब महीने भर पहले ही पौड़ी गढ़वाल जिले के वनंतरा रिजॉर्ट में रिसेप्शनिस्ट के तौर पर काम शुरू किया था. 

Advertisement

आरोप है कि रिसॉर्ट के मालिक यानी पुलकित आर्य ने अपने कुछ मुलाजिमों के साथ मिलकर उसकी जान ले ली. सवाल उठता है क्यों? सूत्रों की मानें तो हत्या के पीछे एक लड़की को जिस्मफ़रोशी के दलदल में धकेलने की एक ऐसी घिनौनी साज़िश छुपी है, जिसका विरोध करने पर उसे मौत दे दी गई. 

अंकिता के दोस्त से मिले ऑडियो और अंकिता की व्हाट्सएप चैट इस बात की तरफ इशारा भी करते हैं. अब सवाल ये है कि क्या जिस्मफरोशी का विरोध करने की वजह से ही अंकिता की जान गई? सवाल बहुत से हैं, जवाब उत्तराखंड पुलिस को तलाशने हैं. जिस पर सबकी निगाहें लगी हैं.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »