'रात में फ्लैट पर बुर्के में आती थीं महिलाएं, युवकों की लगी रहती थी लाइन', भोपाल में ब्यूटीशियन से दुष्कर्म और धर्म परिवर्तन में आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट

भोपाल के बागसेवनिया क्षेत्र में छत्तीसगढ़ की 21 वर्षीय ब्यूटिशियन ने आरोप लगाया है कि उसे नशीला पदार्थ देकर अलग-अलग जगहों पर दुष्कर्म किया गया और धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाया गया. पुलिस ने तीन युवकों और एक महिला के खिलाफ केस दर्ज किया है; एक आरोपी गिरफ्तार, तीन फरार हैं. पीड़िता ने जबरन लाइफस्टाइल बदलवाने का भी आरोप लगाया. मामले पर हिंदू संगठनों ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए जागरूकता अभियान चलाने की बात कही है.

Advertisement
अमरीन और चंदन यादव पर आरोप लगे हैं. (Photo:ITG) अमरीन और चंदन यादव पर आरोप लगे हैं. (Photo:ITG)

रवीश पाल सिंह

  • भोपाल,
  • 24 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 6:18 PM IST

भोपाल में छत्तीसगढ़ की एक 21 वर्षीय ब्यूटिशियन ने सनसनीखेज आरोप लगाए हैं कि उसे नशीला पदार्थ देकर अलग-अलग जगहों पर दुष्कर्म किया गया और उस पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया गया. मामला बागसेवनिया थाना क्षेत्र का है. पुलिस ने तीन युवकों के खिलाफ दुष्कर्म और एक महिला के खिलाफ धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने का केस दर्ज किया है. एक आरोपी गिरफ्तार है, जबकि तीन मुख्य आरोपी फरार बताए जा रहे हैं.

Advertisement

आरोपी बहनों के फ्लैट पर पहुंचा 'आजतक'
होशंगाबाद रोड की पॉश कॉलोनी सागर रॉयल विलास में स्थित आफरीन और अमरीन के फ्लैट पर 'आजतक' की टीम पहुंची. पड़ोसियों ने बताया कि दोनों बहनों की गतिविधियां संदिग्ध लगती थीं. उनके अनुसार रात के समय फ्लैट पर अक्सर पुरुषों और युवकों का आना-जाना लगा रहता था. स्थानीय लोगों ने यह भी दावा किया कि कई महिलाएं बुर्का पहनकर फ्लैट में आती थीं, जबकि दोनों बहनें आमतौर पर जींस में दिखाई देती थीं. पड़ोसियों ने कहा,' महिलाएं बुर्का पहनकर आती थीं, जबकि युवकों की आने की लाइन लगी रहती थी.'

नशा देकर कई जगह किया रेप
पीड़िता के मुताबिक अगस्त 2025 में आरोपी महिला के करीबी चंदन यादव उसे एक घर ले गया, जहां कथित तौर पर नशीला पदार्थ देकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया. शिकायत में कहा गया है कि नवंबर 2025 में अमरीन उसे गांधी नगर के अब्बास नगर स्थित अपने परिजनों के पास ले गई, जहां उसके भाई बिलाल ने चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर बेहोशी की हालत में दुष्कर्म किया. इसके बाद दिसंबर 2025 में उसे निजी काम का हवाला देकर अहमदाबाद ले जाया गया, जहां यासिर नाम के युवक ने भी कथित तौर पर उसके साथ दुष्कर्म किया.

Advertisement

जबरन लाइफस्टाइल बदलने का भी आरोप
पीड़िता का कहना है कि उसे छोटे कपड़े पहनने के लिए मजबूर किया जाता था और पब-लाउंज में ले जाकर अनजान लोगों से मेलजोल बढ़ाने के लिए दबाव बनाया जाता था. विरोध करने पर उसे धमकियां दी जाती थीं. जनवरी 2026 में वह भोपाल छोड़कर छत्तीसगढ़ में अपने मामा के घर चली गई और बाद में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई.

पुलिस के अनुसार पीड़िता की शिकायत पर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. तीन अन्य आरोपियों की तलाश के लिए टीमें गठित की गई हैं. अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और सभी पहलुओं की पड़ताल की जाएगी.

हिंदू संगठनों की प्रतिक्रिया
मामले पर हिंदू संगठनों ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है. हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी ने 'आजतक' से बातचीत में कहा कि मोहल्ला स्तर पर महिला ब्रिगेड तैयार की जाएगी, जो महिलाओं और युवतियों को जागरूक करेगी. उन्होंने कहा कि संगठन जल्द ही जागरूकता अभियान चलाएगा.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement