गर्लफ्रेंड के सामने डांटा तो वार्ड ब्वॉय ने महिला डॉक्टर के गले और पेट में कैंची घोंपी

महाराष्ट्र के नासिक में एक वार्ड ब्वॉय ने गर्लफ्रेंड के साथ मिलकर महिला डॉक्टर पर कैंची से जानलेवा हमला कर दिया. बताया जा रहा है कि महिला डॉक्टर ने उसे और उसकी प्रेमिका को डांट दिया था जिससे वार्ड ब्वॉय नाराज हो गया था. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

Advertisement
सांकेतिक तस्वीर सांकेतिक तस्वीर

aajtak.in

  • नासिक,
  • 29 दिसंबर 2022,
  • अपडेटेड 7:21 AM IST

महाराष्ट्र के नासिक में एक निजी अस्पताल के वार्ड ब्वॉय ने डांटे जाने पर महिला डॉक्टर पर जानलेवा हमला कर दिया. रिपोर्ट के मुताबिक वार्ड ब्वॉय ने प्रेमिका के सामने डांट-डपट किए जाने पर कैंची से वार कर एक महिला डॉक्टर को गंभीर रूप से घायल कर दिया. यह घटना गंगापुर रोड पर निम्स अस्पताल में हुई थी.

घटना को लेकर पुलिस अधिकारी ने कहा, "पीड़ित डॉक्टर सोनल दराडे ने वार्ड ब्वॉय और उसकी प्रेमिका को डांटा था. इससे नाराज वार्ड ब्वॉय ने उसके गले और पेट पर दो कैंची से हमला कर दिया जिसमें वो गंभीर रूप से घायल हो गई."

Advertisement

उन्होंने कहा कि डॉक्टर दराडे की हालत अब स्थिर है और वह खतरे से बाहर हैं. अधिकारी ने कहा, "आरोपी के खिलाफ हत्या की कोशिश का मामला दर्ज किया गया है.'' पुलिस ने मंगलवार को उसे गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उसे दो दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है.

पुलिस ने कहा है कि डॉक्टर सोनल दराडे की हालत में सुधार होने के बाद उनका बयान दर्ज किया जाएगा और इस मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »