बिहार: थाने में मोबाइल चोरी की रिपोर्ट दर्ज करवाने जा रहा था, तभी अचानक सामने आ गया चोर

पूर्णिया से मोबाइल चोरी का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां पर पीड़िता फोन छीनने की शिकायत दर्ज कराने थाने जा रहा था. उसी दौरान उसकी नजर चोर पर पड़ी और शोर मचाकर स्थानीय लोगों की मदद से उसे पकड़ लिया.

Advertisement
युवक ने मोबाइल चोर को पकड़कर पुलिस के हवाले किया (फोटो-आजतक) युवक ने मोबाइल चोर को पकड़कर पुलिस के हवाले किया (फोटो-आजतक)

प्रफुल्ल झा

  • पूर्णिया ,
  • 12 जुलाई 2022,
  • अपडेटेड 10:45 AM IST
  • मोबाइल चोर को किया गिरफ्तार
  • पुलिस आरोपी से पूछताछ में जुटी

पूर्णिया में आए दिन मोबाइल छिनैती और चोरी आम बात हो गई है. राह चलते आप के कान के पास से या हाथ से मोबाइल ये चोर कब उड़ा ले जाएंगे इसे कोई नहीं जानता. पूर्णिया के शहर के मुख्य चौक गिरजा चौक पर अजीब वाकया हुआ, जहां मोबाइल चोर का सामना मोबाइल मालिक से उस समय हो गया जब वह थाने में केस दर्ज कराने जा रहा था. 

Advertisement

बताया जा रहा है कि पूर्णिया के के.नगर थाना अंतर्गत काझा कोठी निवासी कुंदन कुमार जो वीडियोग्राफी का काम करता है. काम के सिलसिले में पूर्णिया गिरजा चौक से बस स्टैंड की ओर जा रहा था. इसी दौरान फोन पर बात करने के दौरान उसका मोबाइल छीन कर एक चोर फरार हो गया. दूसरे दिन सुबह कुंदन पूर्णिया के.हाट थाना मोबाइल चोरी की शिकायत करने जा रहा ही रहा था कि इसी दौरान गिरजा चौक पर उक्त चोर पर नजर पड़ा और फिर कुंदन के द्वारा चोर-चोर हल्ला करने पर काफी संख्या में लोग जमा हो गए. इसके बाद  स्थानीय लोग एवं ट्रैफिक पुलिस के द्वारा इस चोर को खदेड़कर पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया.

पकड़ा गया मोबाइल चोर पूर्णिया सदर थाना के गुलाब बाग निवासी मोहम्मद कलाम का पुत्र मोहम्मद इस्लाम बताया जा रहा है. पुलिस ने उसे अपनी गिरफ्त में लेकर पूछताछ किया. बताया जा रहा है कि चोर नशेड़ी भी है. शहर मे लोग मोबाइल छिनैती की घटना से परेशान है. हाल ही में पूर्णिया एसपी दयाशंकर ने 50 मोबाइल को बरामद किया था और उसके सही मालिक को मीडिया के सामने दिया था. इस चोर की गिरफ्तारी से पुलिस छानबीन में जुटी है कि कोई गिरोह तो इस तरह की घटना को अंजाम नही दे रहा है.

Advertisement

ये भी पढ़ें

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »