शाहजहांपुर में लव जिहाद का केस, युवती को दिया था दिल्ली ले जाकर शादी करने का झांसा

उत्तर प्रदेश में धर्म परिवर्तन को लेकर नया कानून आने के बाद एक्शन तेज हो गया है. शाहजहांपुर में युवती को शादी का झांसा देकर दिल्ली ले जाने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है.

Advertisement
यूपी पुलिस ने लिया एक्शन (फाइल फोटो) यूपी पुलिस ने लिया एक्शन (फाइल फोटो)

विनय पांडेय

  • शाहजहांपुर,
  • 22 दिसंबर 2020,
  • अपडेटेड 1:47 PM IST
  • यूपी के शाहजहांपुर में लव जिहाद का मामला
  • शादी का झांसा देकर दिल्ली ले जाने का आरोप

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में एक और लव जिहाद का कथित मामला सामने आया है. यहां पीड़िता के परिजनों का आरोप है कि युवक उनकी बेटी को बहला फुसलाकर ले गया और दिल्ली में शादी करने का झांसा दिया. हालांकि, पुलिस ने अभी आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है. 

शाहजहांपुर के कटरा क्षेत्र में युवती के परिजनों ने आरोप लगाया है कि ईंट भट्टे पर मजदूरी करने वाले एक युवक ने उनकी बेटी से दोस्ती कर ली और फिर उसे प्रेम में फंसा लिया. जब 13 दिसंबर को परिवार वाले बाहर थे, तो युवती को अपने साथ ले गया. परिवार की ओर से 17 तारीख को पुलिस में शिकायत करवाई गई.

जिसके बाद पुलिस ने एक्शन लेते हुए युवक को गिरफ्तार किया. पीड़िता ने अपने बयान में कहा कि युवक उसे शादी का वादा कर दिल्ली ले गया था. 

Advertisement

देखें आजतक LIVE TV


स्थानीय पुलिस के मुताबिक, परिजनों की तहरीर पर धारा 366 में मुकदमा दर्ज कर लिया था. पीड़िता का बयान स्थानीय अदालत में दर्ज हुआ है, जिसके बाद एक्शन हुआ है. अब आरोपी को भी 24 घंटे के भीतर कोर्ट में पेश किया जाएगा. 

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में हाल ही में नया धर्म परिवर्तन कानून लागू हुआ है. जिसके बाद से ही इस तरह के मामलों में त्वरित कार्रवाई की जा रही है. यूपी के ही एटा से एक ऐसा मामला सामने आया, जहां युवती को अगवा कर धर्म बदल वाया गया और जबरन शादी की गई. यूपी पुलिस ने एटा मामले में भी अबतक 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »