UP: अपराधियों के हौसले बुलंद, मंत्री के PRO से मांगी 1 करोड़ की फिरौती

रंगदारी मांगने का यह हाईप्रोफाइल मामला गोंडा जिले के नवाबगंज थाना क्षेत्र का है. प्रदेश के समाज कल्याण मंत्री रमापति शास्त्री और उनके पीआरओ वेदप्रकाश दुबे नवाबगंज के ही रहने वाले हैं. मंत्री के पीआरओ वेदप्रकाश दुबे के मोबाइल फोन पर एक अज्ञात ने टेक्स्ट मैसेज कर एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी.

Advertisement
सांकेतिक तस्वीर सांकेतिक तस्वीर

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 10 सितंबर 2020,
  • अपडेटेड 3:03 PM IST
  • फोन कर 1 करोड़ की फिरौती मांगी
  • पुलिस ने दो अपराधियों को गिरफ्तार किया
  • गोंडा जिले के नवाबगंज का है मामला

उत्तर प्रदेश में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं. आए दिन नई-नई घटनाएं सामने आ रही हैं. अपराधी इतने बेखौफ हैं कि अब वे मंत्री के स्टाफ को भी निशाना बना रहे हैं. ताजा मामला प्रदेश सरकार के समाज कल्याण मंत्री रमापति शास्त्री से जुड़ा है जिसमें उनके जनसंपर्क अधिकारी को फोन कर रंगदारी की मांग की गई है. गोंडा में अपराधियों ने फोन पर अधिकारी से 1 करोड़ रुपये देने पहुंचाने की मांग की.

Advertisement

जनसंपर्क अधिकारी को फोन कर रंगदारी की रकम देने या अंजाम भुगतान भुगतने की धमकी दी गई. बाद में मामला पुलिस के संज्ञान में आया और छानबीन में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया. गोंडा के पुलिस अधीक्षक ने इस हाईप्रोफाइल मामले का खुलासा करते हुए दोनों आरोपियों को मीडिया के सामने पेश किया. एसपी के मुताबिक आरोपियों ने अपने विरोधियों को फंसाने के लिए रंगदारी मांगने की साजिश रची थी. पकड़े गए आरोपियों में एक गोंडा जिले के नवाबगंज थाना क्षेत्र का रहने वाला है, जबकि दूसरा आरोपी अयोध्या जिले का रहने वाला है. 

रंगदारी मांगने का यह हाईप्रोफाइल मामला गोंडा जिले के नवाबगंज थाना क्षेत्र का है. प्रदेश के समाज कल्याण मंत्री रमापति शास्त्री और उनके पीआरओ वेदप्रकाश दुबे नवाबगंज के ही रहने वाले हैं. मंत्री के पीआरओ वेदप्रकाश दुबे के मोबाइल फोन पर एक अज्ञात ने टेक्स्ट मैसेज कर एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी. पैसे न देने पर पूरे परिवार को खत्म करने की धमकी भी दी गई थी. इस पर मंत्री के पीआरओ ने नवाबगंज थाने में 5 सितंबर को मुकदमा दर्ज कराया था. मामले की जांच कर रही नवाबगंज पुलिस ने इस मामले में शामिल दो आरोपियों को अरेस्ट कर लिया है. 

Advertisement

पुलिस अधीक्षक ने गुरुवार को दोनों आरोपियों को मीडिया के सामने पेश किया. एसपी का कहना है कि पुलिस पूछताछ में दोनों आरोपियों ने रंगदारी मांगने की बात कबूल की है. पकड़ा गया एक आरोपी लवकुश यादव नवाबगंज का ही रहने वाला है, जबकि दूसरा आरोपी मनीष मौर्या अयोध्या जिले का है और मोबाइल सिम बेचने की दुकान चलाता है. कॉल करने के लिए जिस सिम कार्ड का उपयोग किया गया था, वह मनीष मौर्या की दुकान से ही खरीदा गया था. एसपी ने बताया कि दोनों ने अपने विरोधियों को फंसाने के लिए यह साजिश रची थी.

(गोंडा से अंचल श्रीवास्तव की रिपोर्ट)

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »