UP: शहनाइयों के बीच गूंजी गोलियों की आवाज, मातम में बदलीं शादी की खुशियां

यूपी के एटा जिले (UP Etah) में एक शादी समारोह में कन्यादान के समय रंग लगाने की रस्म चल रही थी. इसी दौरान कुछ लोगों के बीच विवाद होने लगा. मामला इतना बढ़ा कि मारपीट के साथ फायरिंग भी होने लगी. गोली लगने से दुल्हन की बहन की मौत हो गई, वहीं दो लोग घायल हो गए. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Advertisement
अस्पताल के बाहर मौजूद मृतका के परिजन. अस्पताल के बाहर मौजूद मृतका के परिजन.
  • उत्तर प्रदेश के एटा जिले की घटना
  • कन्यादान के समय रंग लगाने को लेकर विवाद

उत्तर प्रदेश के एटा (UP Etah) के जसरथपुर थाना क्षेत्र के फरदपुरा गांव में एक शादी समारोह में कन्यादान के वक्त रंग लगाने की रस्म के दौरान बारातियों और गांव के लोगों में विवाद हो गया. इस दौरान जमकर मारपीट हुई और फायरिंग की गई. गोली लगने से एक महिला की मौके पर मौत हो गई. वहीं दो लोग घायल हो गए. सूचना मिलते ही पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचा और महिला का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Advertisement

SSP उदय शंकर सिंह ने बताया कि शादी में मेहंदी की रस्म के समय लड़की पक्ष और रिश्तेदारों के बीच विवाद हो गया, जिसमें मारपीट और फायरिंग हुई. इस दौरान महिला सुधा की गोली लगने से मौके पर मौत हो गई. दो लोग घायल हुए हैं, जिन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है. दुल्हन ललिता के भाई ने लिखित तहरीर देते हुए जसरथपुर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है. इसमें उसने कहा है कि गांव फरदपुरा के दबंग जयसिंह, नीलेश, विक्रांत, संतराम और जितेंद्र शादी समारोह में शराब पीकर गाली-गलौज करने लगे. इसका लड़की के फूफा जितेंद्र ने विरोध किया.

यह भी पढ़ें: बहन की शादी में बिजली काटने पर विवाद, पड़ोसी लड़के की हत्या, पहाड़ पर पत्थरों से छिपाया शव

आरोपियों ने लड़की के फूफा जितेंद्र और चाचा श्यामपाल, कन्हई के साथ मारपीट की और फायरिंग भी शुरू कर दी. इस दौरान बहन सुधा को गोली लग गई, जिससे उसकी मौत हो गई. दुल्हन के चाचा गोली लगने से घायल हो गए. इस घटना की सूचना मिलते पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. इस मामले में गांव के कुछ संदिग्धों को पुलिस ने हिरासत में लिया है, उनसे पूछताछ की जा रही है. 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »