यूपी: मुख्तार अंसारी समेत कई बाहुबलियों पर शिकंजा, 42 जगह रेड-11 गुर्गे गिरफ्तार

लखनऊ के पुलिस कमिश्नर सुजीत पाण्डेय ने बताया कि मुख्तार अंसारी, सलीम रुस्तम, खान मुबारक और अनु त्रिपाठी के गुर्गों पर कार्रवाई की गई है. पुलिस ने 42 जगहों पर छापेमारी की और 11 लोगों को अरेस्ट किया जबकि 21 लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है.

Advertisement

कुमार अभिषेक

  • लखनऊ,
  • 22 सितंबर 2020,
  • अपडेटेड 10:01 PM IST
  • बाहुबलियों के खिलाफ लखनऊ पुलिस का अभियान
  • कुख्यात माफियाओं के कई गुर्गे गिरफ्तार
  • पुलिस कर रही है कई लोगों से पूछताछ

उत्तर प्रदेश में बाहुबलियों और माफियाओं पर सरकार का शिकंजा कसता जा रहा है. इसी कड़ी में बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी के गैंग समेत कई अन्य अपराधियों के खिलाफ लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट की तरफ से बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया. पुलिस ने तीन दर्जन से ज्यादा जगहों पर छापेमारी की और कई शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया. 
 
लखनऊ के पुलिस कमिश्नर सुजीत पाण्डेय ने बताया कि मुख्तार अंसारी, सलीम रुस्तम, खान मुबारक और अनु त्रिपाठी के गुर्गों पर कार्रवाई की गई है. पुलिस ने 42 जगहों पर छापेमारी की और 11 लोगों को अरेस्ट किया जबकि 21 लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है.

Advertisement

पुलिस कमिश्नर ने बताया कि मुख्तार अंसारी के गुर्गे शातिर अपराधी अभिषेक बाबू को भी गिरफ्तार कर लिया गया है. उसके खिलाफ पर 14 मुकदमें दर्ज हैं. अभिषेक मुख्तार के नाम पर ट्रांसगोमती इलाके में जमीनों का काम करता है. वो लोगों को धमकाता है. उसके पास से 2 पिस्टल और 24 राउंड खोखे मिले हैं. बम बनाने की सामग्री भी मिली है, जिसकी जांच जारी है.

इसी कड़ी में गुड्डू गैसवाला को भी गिरफ्तार किया गया है, जो मुख्तार अंसारी गैंग का खास माना जाता है. इसी तरह से मुख्तार गैंग के प्रदीप सिंह के घर से बुलेटप्रूफ जैकेट बरामद हुई है. प्रदीप के घर से 5 मोटोरोला के वायरलेस सेट भी मिले हैं. जिससे पुलिस की फ्रीक्वेंसी कैच की जा सकती है. अब इस बात की भी जांच चल रही है कि इसको इन्हें रखने की परमिशन कैसे मिली.

Advertisement

उधर, पुलिस ने सोहराब गैंग के शातिर बदमाश आकाश को भी गिरफ्तार किया है. इसी प्रकार से शहजाद कुरैशी को भी गिरफ्तार कर लिया गया. शहजाद दिल्ली की एक बड़ी लूट में शामिल रहा है.

पुलिस कमिश्नर सुजीत पाण्डेय ने कड़ा संदेश देते हुए कहा कि अपराधियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा. इन सभी पर गैंगस्टर लगाया जायेगा. इसके बाद नियमानुसार इन सबकी सम्पत्ति जब्त की जाएगी.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »