यूपी रोडवेज की बस से गायब लखनऊ की 2 लड़कियां बरेली में मिलीं, 24 घंटों में पुलिस ने किया बरामद

यूपी रोडवेज की बस में सवार दो लड़कियों के रास्ते से गायब होने के बाद हड़कंप मच गया था. इसके बाद परिजनों ने मिसिंग रिपोर्ट लिखाई. पुलिस की कई टीमें लगाकर लड़कियों को बरेली से बरामद कर लिया है. जानकारी के मुताबिक, लखनऊ के कृष्णानगर में रहने वाली दोनों लड़कियां बाबा गुरु नानक के पाठ में शामिल होने के लिए कानपुर गई थीं.

Advertisement
दोनों लड़कियों के मोबाइल बुधवार शाम 5.30 बजे से बंद हैं. इसके बाद से उनकी कोई जानकारी नहीं मिली है. दोनों लड़कियों के मोबाइल बुधवार शाम 5.30 बजे से बंद हैं. इसके बाद से उनकी कोई जानकारी नहीं मिली है.

आशीष श्रीवास्तव

  • लखनऊ,
  • 10 नवंबर 2022,
  • अपडेटेड 9:21 PM IST

कानपुर से लखनऊ जा रही लखनऊ दो गायब युवतियों को पुलिस ने बरेली से बरामद कर लिया है. बताया जा रहा है कि दोनों लड़कियां फीनिक्स मॉल में मिली हैं. पुलिस दोनों युवतियों को लेकर इज्जत नगर थाने पहुंच चुकी है. इसके बाद उन्हें पुलिस वापस लखनऊ ला रही है. इसके बाद पुलिस उनसे पूछताछ करेगी, ताकि पता चल सके कि वास्तव में उनके साथ क्या हुआ था. 

Advertisement

कानपुर से लखनऊ पहुंचने की बजाय वे बरेली कैसे पहुंच गईं. साथ ही वह फीनिक्स प्लाजा में क्या कर रहीं थीं. उनका मोबाइल उन्नाव में बंद हो गया था और इसके बाद क्या हुआ. इस सवालों के जवाब लड़कियों से पूछताछ के बाद ही मिल सकेंगे.

कानपुर से यूपी रोडवेज की बस में सवार होकर लखनऊ वापस आ रही दो लड़कियों के रास्ते से गायब होने के बाद हड़कंप मच गया था. इसके बाद परिजनों ने पुलिस में मिसिंग रिपोर्ट लिखाई है. इसके बाद से पुलिस की कई टीमें लगाकर लड़कियों की तलाश में लगी हुई थीं.

पिता ने पुलिस में दर्ज कराई शिकायत 

जानकारी के मुताबिक, दोनों लड़कियां लखनऊ के कृष्णानगर की रहने वाली हैं. लड़कियों के पिता प्रीतपाल सिंह ने बताया कि दोनों बहनें अपनी मुंहबोली बहन के घर नानक देव के जन्मदिन पाठ में शामिल होने के लिए 8 नवंबर को लखनऊ से कानपुर गईं थीं. इसके बाद नौ नवंबर की शाम करीब चार बजे दोनों कानपुर से लखनऊ के लिए निकली थीं.

Advertisement

दोनों ने वॉट्सऐप पर बस में बैठने के बाद का वीडियो भी भेज दिया था. इसके बाद शाम करीब 5.30 बजे के बाद से दोनों का मोबाइल बंद हो गया. इसके बाद से उनसे कोई संपर्क नहीं हो सका. पुलिस ने गुरुवार 10 नवंबर को दोनों की गुमशुदगी की शिकायत लेने के साथ ही पुलिस की टीमें बनाकर लड़कियों की तलाश शुरू कर दी थी. 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »