बांदा: दहेज में नहीं लाई 2 लाख रुपये तो पति दे दिया 3 तलाक, 7 के खिलाफ केस दर्ज

बांदा से एक तीन तलाक का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि दहेज न मिलने के कारण ससुराल वालों ने बहू को इतना पीटा कि उसके गर्भ में पल रहे बच्चे की मौत हो गई. पीड़िता का कहना है कि उसने थाने से लेकर एसपी ऑफिस तक इसकी शिकायत की. पर कहीं कोई सुनवाई नहीं हुई, जिसके बाद उसे कोर्ट जाना पड़ा.

Advertisement
(प्रतीकात्मक फोटो) (प्रतीकात्मक फोटो)

सिद्धार्थ गुप्ता

  • बांदा,
  • 01 अगस्त 2023,
  • अपडेटेड 4:14 PM IST

उत्तर प्रदेश के बांदा से एक तीन तलाक का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि दहेज न मिलने के कारण ससुराल वालों ने बहू को इतना पीटा कि उसके गर्भ में पल रहे बच्चे की मौत हो गई. फिर शौहर ने तलाक, तलाक, तलाक बोलकर बीवी को घर से बाहर निकाल दिया. पीड़िता ने इसकी शिकायत स्थानीय थाने में दर्ज कराई. लेकिन पुलिस ने इस पर कोई भी कार्रवाई नहीं की. इसके बाद पीड़िता को कोर्ट की शरण लेनी पड़ी. 

Advertisement

कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस ने पति समेत 7 ससुराल वालों के खिलाफ केस दर्ज किया. SHO मनोज कुमार शुक्ला ने बताया कि तीन तलाक अधिनियम, दहेज उत्पीड़न, जान से मारने की कोशिश सहित अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है. जांच के हिसाब से ही आगे की कार्रवाई की जाएगी. 

शौहर ने तीन तलाक देकर पत्नी को घर से निकाला

पीड़ित महिला ने बताया कि उसकी शादी नवंबर 2020 में हमीरपुर जिले में हुई थी, पिता ने अपनी क्षमता से ज्यादा दहेज देकर विदा किया था. आरोप है कि ससुराल पहुंचते ही पति, सास, ननद सहित अन्य लोग अतिरिक्त दहेज को लेकर ताना देने लगे. ससुराल की तरफ से दो लाख रुपये की डिमांड की गई. न देने पर उसके साथ कई बार मारपीट की गई. पीड़िता का कहना है कि उसने पति से कई बार मिन्नतें कि उसके पिता बहुत गरीब हैं इतने रुपये नहीं दे सकते. पर वह नहीं माना और दिन पर दिन दहेज के लिए दबाव बनाता रहा. 

Advertisement

कोर्ट के आदेश के बाद थाने में दर्ज हुआ मुकदमा

इसके अलावा पीड़िता ने बताया कि उसका पति उसे गुजरात लेकर गया. जहां उसे नौकरानी बनाकर रखा. इसके बाद उसने इसकी शिकायत थाना से लगाकर एसपी ऑफिस तक की पर कहीं कोई सुनवाई नहीं हुई. थक हारकर उसने कोर्ट का सहारा लिया. SHO कोतवाली नगर ने बताया कि कोर्ट के आदेश के बाद केस दर्ज किया गया है. मामले में विवेचना की जा रही है, जो भी साक्ष्य आएंगे उसी के अनुसार कार्रवाई की जाएगी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »