'बात नहीं मानी तो कर दूंगा फेल...' टीचर ने 3 नाबालिग बच्चियों से छेड़छाड़ के बाद की रेप की कोशिश

बांदा के ओरन क्षेत्र में मिडिल स्कूल में पढ़ने वाली तीन नाबालिग लड़कियों के साथ टीचर पर छेड़छाड़ के बाद रेप की कोशिश का आरोप लगा है. पुलिस इस मामले की जांच कर रही है.

Advertisement
सांकेतिक तस्वीर. सांकेतिक तस्वीर.

सिद्धार्थ गुप्ता

  • बांदा,
  • 22 जून 2022,
  • अपडेटेड 8:18 PM IST
  • फेल करने की धमकी देकर लड़कियों से रेप की कोशिश
  • पीड़ित बच्चियों के परिजनों को भी धमकी देकर भगाया

उत्तर प्रदेश के बांदा में इंसानियत तो शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है. यहां टीचर ने परीक्षा में फेल करने की धमकी देते हुए तीन नाबालिग बच्चियों से रेप की कोशिश की. मामला बिसंडा थानाक्षेत्र के ओरन इलाके का है. टीचर की इस हरकत से पीड़ित बच्चियों के परिजनों में रोष है. उन्होंने पुलिस से आरोपी टीचर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की.

Advertisement

बताया जा रहा है कि तीनों नाबालिग बच्चियां गांव के मिडिल स्कूल में पढ़ती हैं. टीचर ने तीनों को एक-एक करके स्कूल के कमरे में बुलाया फिर उनसे छेड़छाड़ के बाद रेप की कोशिश भी की. बच्चियों ने जब इसका विरोध किया तो टीचर ने उन्हें परीक्षा में फेल करने की धमकी दी. टीचर ने उन्हें यह बात घर में भी ना बताने की बात कही.

टीचर ने परिजनों को धमकी देकर भगाया
तीनों लड़कियां आपस में सहेलियां हैं और उनकी उम्र 12 साल है. बच्चियों ने ये बात घर जाकर परिजनों को बताई. गुस्से में परिजन इस बारे में बात करने स्कूल पहुंचे तो टीचर ने उन्हें भी धमकी देते हुए भगा दिया. फिर परिजन थाने गए और आरोपी टीचर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई. परिजनों ने बताया कि बच्चियां टीचर की इस हरकत के बाद से काफी डरी हुई हैं.

Advertisement

बिसंडा के एसएचओ केके पाण्डेय ने बताया कि ओरन इलाके में एक टीचर द्वारा बच्चियों से छेड़छाड़ के बाद रेप की कोशिश का मामला संज्ञान में आया है. परिजनों की शिकायत पर कानूनी कार्रवाई की जा रही है. मामले की जांच जारी है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »