तरन तारन में सरेआम AAP सरपंच अश्वनी की हत्या, सीने में मारी चार गोली, CCTV में कैद हुई वारदात

पंजाब के तरन तारन के गांव तूत में AAP से जुड़े सरपंच अश्वनी की गोली मारकर हत्या कर दी गई. यह वारदात एक CCTV में कैद हो गई. गोलीबारी के दौरान ड्राइवर घायल हो गया. पुलिस ने आरोपियों की तस्वीरें जारी की हैं. पढ़ें पूरी कहानी.

Advertisement
इस मामले में पुलिस की जांच जारी है (फोटो-ITG) इस मामले में पुलिस की जांच जारी है (फोटो-ITG)

मनीष शर्मा

  • तरन तारन,
  • 09 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 1:26 PM IST

पंजाब के तरन तारन जिले में आम आदमी पार्टी (AAP) से जुड़े गांव तूत के सरपंच अश्वनी की गोली मारकर हत्या कर दी गई. मंगलवार को हुई इस वारदात का CCTV फुटेज सामने आया है, जिसमें बाइक सवार हमलावर सरपंच की कार पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाते दिखाई दे रहे हैं. हमले के दौरान सरपंच के साथ कार में मौजूद उनके ड्राइवर चमकौर सिंह को भी गोली लगी. पुलिस ने इस मामले में वांछित आरोपियों की तस्वीरें जारी कर उनकी तलाश शुरू कर दी है.

Advertisement

जानकारी के मुताबिक, सरपंच अश्वनी अपने ड्राइवर चमकौर सिंह के साथ तूत की अनाज मंडी से भंगाला की अनाज मंडी की तरफ जा रहे थे. इसी दौरान उनकी कार जैसे ही तूत चौराहे के पास पहुंची, बाइक सवार दो युवकों ने उसे निशाना बना लिया. दोनों हमलावरों ने कथित तौर पर अपने चेहरे ढक रखे थे. उन्होंने अचानक कार पर फायरिंग शुरू कर दी और वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए.

फायरिंग में सरपंच अश्वनी की छाती में चार गोलियां लगीं, जबकि उनके ड्राइवर चमकौर सिंह की बाजू में दो गोलियां लगीं. गोली लगने के बाद दोनों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया. वहां डॉक्टरों ने सरपंच अश्वनी को मृत घोषित कर दिया. वहीं, घायल ड्राइवर का इलाज चल रहा है. इस घटना के बाद गांव तूत और आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है. देखें वीडियो-

Advertisement

सरपंच अश्वनी के साथ कार में मौजूद घायल ड्राइवर चमकौर सिंह ने बताया कि वे तूत की अनाज मंडी से निकलकर जा रहे थे. जैसे ही उनकी कार चौराहे के पास पहुंची, बाइक सवार युवकों ने अचानक गोलियां चलानी शुरू कर दीं. इस हमले में सरपंच अश्वनी और वह खुद घायल हो गए. वारदात के बाद हमलावर मौके से भाग निकले. पुलिस अब चश्मदीद के बयान और दूसरे साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच कर रही है.

हत्या की इस वारदात का CCTV फुटेज सामने आने के बाद पुलिस हमलावरों की पहचान करने में जुटी है. फुटेज में बाइक सवार बदमाश कार पर फायरिंग करते नजर आ रहे हैं. पुलिस ने थाना सदर पट्टी के अंतर्गत गांव तूत में हुई हत्या के मामले में वांछित आरोपियों की तस्वीरें भी जारी की हैं. पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि अगर किसी को इन आरोपियों के ठिकाने के बारे में जानकारी मिले या वे कहीं दिखाई दें, तो तुरंत पुलिस को सूचित करें.

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की. पुलिस घटनास्थल से जुड़े साक्ष्यों और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज की जांच कर रही है. हत्या के पीछे पुरानी रंजिश, आपसी विवाद या किसी अन्य वजह की आशंका समेत विभिन्न पहलुओं पर जांच की जा रही है. फिलहाल हमले के कारण और आरोपियों की पहचान को लेकर जांच जारी है.

Advertisement

तरन तारन पुलिस ने गांव तूत में हुई गोलीबारी और हत्या के मामले में वांछित आरोपियों के संबंध में लोगों से जानकारी मांगी है. पुलिस के मुताबिक, आरोपियों के बारे में कोई भी सूचना मिलने पर डीएसपी पट्टी से 9780003334 पर और SHO सदर पट्टी से 9592048900 पर संपर्क किया जा सकता है. फिलहाल, पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है. मामले में आगे की कार्रवाई जांच और जुटाए जा रहे सबूतों के आधार पर की जाएगी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »