Sonali Phogat murder case: नोएडा में रहने वाले सोनाली फोगाट के किराएदारों से होगी पूछताछ, पहुंची गोवा पुलिस

टिक टॉक स्टार और BJP लीडर सोनाली फोगाट की हत्या के मामले में गोवा पुलिस जांच के सिलसिले में नोएडा पहुंची है. बताया जा रहा है कि सोनाली ने नोएडा में एक फ्लैट किराए पर दे रखा था. पुलिस ने फ्लैट पर पहुंचकर किराएदारों से पूछताछ की.

Advertisement
सोनाली फोगाट केस की जांच के लिए नोएडा पहुंची गोवा पुलिस. (File Photo) सोनाली फोगाट केस की जांच के लिए नोएडा पहुंची गोवा पुलिस. (File Photo)

भूपेन्द्र चौधरी

  • नोएडा,
  • 06 सितंबर 2022,
  • अपडेटेड 7:39 AM IST

भारतीय जनता पार्टी की नेत्री और बिग बॉस फेम सोनाली फोगाट की हत्या के मामले में गोवा पुलिस जांच के सिलसिले में नोएडा पहुंची है. गोवा पुलिस सोमवार देर रात नोएडा पहुंची. 

बताया जा रहा है कि नोएडा में सेक्टर 52 स्थित अरावली अपार्टमेंट में सोनाली फोगाट का फ्लैट है, जिसे सोनाली ने किराए पर दे रखा था. गोवा पुलिस ने नोएडा पहुंचकर फ्लैट में रह रहे किराएदारों से पूछताछ की है. 

Advertisement

नोएडा पुलिस को नहीं दी कोई जानकारी, गोवा पुलिस ने भी कुछ भी बोलने से किया इनकार

वहीं नोएडा पुलिस ने इस मामले में कहा कि गोवा पुलिस की ओर से इस तरह की कोई जानकारी लोकल थाने को नहीं दी गई है. वहीं गोवा पुलिस से संपर्क किया गया तो गोवा पुलिस ने इस सिलसिले में कुछ भी कहने से इनकार कर दिया. बताया जा रहा है कि गोवा पुलिस की टीम ने करीब एक घंटे तक फ्लैट में रह रहे किराएदारों से पूछताछ की है.

मामले की जांच कर रही गोवा पुलिस ने पीए सुधीर सांगवान की नजर सोनाली की प्रॉपर्टी पर होने का दावा किया था. गोवा पुलिस का कहना है कि सोनाली की करोड़ों की प्रॉपर्टी पर सुधीर की पैनी नजर थी. वह हर कीमत पर सोनाली का एक फार्महाउस 20 साल के लिए लीज पर लेना चाहता था. जिसके एवज में मात्र 60 हजार रुपये हर साल देकर वह यह डील पक्की करना चाहता था.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »