दिल्ली: बंद दुकान में मिला एक हफ्ते से गायब नाबालिग का शव, रेप के बाद हत्या की आशंका

13 साल की नाबालिग लड़की का शव मिलने से हड़कंप मच गया. ऐसी आशंका जताई जा रही है कि लड़की के साथ पहले रेप किया गया फिर उसकी हत्या कर दी गई. पुलिस अब मामले की जांच कर रही है

Advertisement
(प्रतीकात्मक फोटो) (प्रतीकात्मक फोटो)

तनसीम हैदर

  • नई दिल्ली ,
  • 19 फरवरी 2022,
  • अपडेटेड 4:36 PM IST
  • शटर तोड़कर लड़की शव बाहर निकाला
  • नाबालिग के साथ रेप के बाद हत्या की आशंका

दिल्ली के नरेला इलाके में बंद पड़ी दुकान से 13 साल की नाबालिग बच्ची का शव मिलने से हड़कंप मच गया. स्थानीय लोगों का कहना है कि बच्ची पिछले एक सप्ताह से लापता थी. बच्ची के गुमशुदगी का मामला भी थाने में भी दर्ज हुआ था. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है. इस घटना के बाद से बच्ची के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. 

Advertisement

बताया जा रहा है कि बच्ची एक सप्ताह पहले पास की ही दुकान पर सामान लेने गई थी. जिसके बाद से वो लापता हो गई थी. घरवालों ने बच्चे को ढूंढने की काफी कोशिश की पर उसका कहीं कुछ पता नहीं चल सका.  फिर थाने में  गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवानी पड़ी. पुलिस इस मामले की गहराई से जांच कर रही है. 

स्थानीय थाने में लिखवाई थी गुमशुदगी की रिपोर्ट 

दूकान से बदबू आने पर इसकी जानकारी पुलिस को दी गई. मौके पर पहुंचकर पुलिस ने जब दुकान का शटर तोड़ा तो अंदर बच्ची की लाश क्षत-विक्षत हालत में पड़ी हुई थी. बच्ची के शव को देखकर ऐसा लग रहा था कि पहले उसके साथ रेप की घटना को अंजाम दिया गया फिर हत्या की गई. शव को पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

Advertisement

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा 

लाश को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह लाश 5-6 दिन पुरानी है यानी जिस दिन लड़की को किडनैप किया गया उसी दिन उसका कत्ल कर दिया गया था. शक है कि बच्ची का गला दबा कर हत्या की गई है. गौरतलब है कि जिस दुकान पर बच्ची दूध लेने गई थी उसी दुकान के बगल वाली दुकान में बच्ची का शव मिला है.  

ये भी पढ़ें

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »